PM Awas Yojana Latest Update: अब इन लोगों को भी मिलेगा आवास योजना का लाभ, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा प्रोसेस
अब इन लोगों को भी मिलेगा आवास योजना का लाभ, PM Awas Yojana Latest Update: Modi government changed the eligibility rules

PM Awas Yojana Latest Update. Image Source- IBC24 Archive
नई दिल्लीः PM Awas Yojana Latest Update देश के लाखों परिवारों को केंद्र की मोदी सरकार फ्री में घर उपलब्ध करा रही है। आप भी इस योजना का लाभ लेने चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस खबर के जरिए हम आपके हर उन सवालों का जवाब देंगे, जो इस योजना से जुडी है। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार प्रधानमंत्री योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत, शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को घर दिए जाते हैं। इस योजना के तहत बने घरों में शौचालय, पानी की आपूर्ति, बिजली, और रसोईघर जैसी बुनियादी सुविधाएं होती हैं। पहले चरण के पूरा होने के बाद अब केंद्र सरकार ने इसका दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत इस योजना के नए हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में क्या नया?
PM Awas Yojana Latest Update केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत दुर्बल आय वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए शुरू की थी। 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए मध्यम आय वर्ग (MIG) वर्ग को भी शामिल किया जाएगा। जिनकी सालाना इनकम 6 से 9 लाख रुपये तक होनी चाहिए। पहले जिनके पास मोटरसाइकिल होती थी, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाता था, मगर अब मोटरसाइकिल धारक परिवार भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
31 मार्च तक जोड़े जाएंगे नाम
साल 2016 से शुरू हुई इस योजना के दूसरे चरण के लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। 31 मार्च तक नए नाम जोड़े जाएंगे। सभी जिलों में पात्र हितग्राहियों के चयन के लिए अधिकारियों और सर्वेयर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद पंचायतों के ब्लॉक-कोऑर्डिनेटर और ग्राम पंचायतों में नियुक्त सर्वेयर इस प्रशिक्षण का हिस्सा बन रहे हैं। इस काम के लिए नियुक्त सर्वेयर घर-घर जाकर लाभार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी जुटाएंगे और इसे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अपलोड करेंगे। सरकार ने इसके लिए एक एप भी लॉन्च किया है। सबसे खास और अहम बात यह है कि आवास प्लस एप पर पात्र खुद भी अपना सर्वे कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार यानी पहचान का प्रामाण, आय का प्रमाण और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी यानी इसको एप पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद सर्वे पूर्ण हो जाएगा। एप के माध्यम से सीधे आवेदन करने वाले पात्रों का ब्लॉक स्तर से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर से भी रैंडम आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी। फाइनल सूची भारत सरकार की वेबसाइट पर लोक कर दी जाएगी।
Read More : aloe vera ke nuksan: इन लोगों को नहीं करना चाहिए एलोवेरा का सेवन, नहीं तो हो सकते हैं ये नुकसान
कैसे करना होगा आवेदन?
ऑनलाइन सर्वे करने के लिए सबसे पहले Awasplus 2.0 नाम का एक एप डाउनलोड करके इस्टॉल करना होगा। एप के खुलने के बाद Apply for PMAY-U 2.0 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक विंडो खुलेगा, जिसमें डिटेल भरना होगा। अगर आप इसके लिए योग्य नहीं हैं तो आपको यहीं पर रोक दिया जाएगा। योग्य होने पर आगे के प्रोसेस में आपको अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करना होगा, फिर जनरेट ओटीपी पर जाना होगा। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करके आप आगे का प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में मध्यम आय वर्ग (MIG) को भी शामिल किया गया है और अब मोटरसाइकिल धारक भी योजना के लिए पात्र हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Awas Yojana Latest Update: Modi government changed the eligibility rules
Sarkari Yojana | Govt Schemes
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm