Central Bank Of India Vacancy 2026: बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, यहां 350 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Central Bank Of India Vacancy 2026: बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, यहां 350 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Central Bank Of India Vacancy 2026
- कुल 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकाली गई है
- आवेदन की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2026 तय की गई है
- आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in पर ऑनलाइन होगी।
नई दिल्ली: Central Bank Of India SO Recruitment 2026 अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ अधिकारी पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों को भरा जाएगा।
Central Bank Of India Vacancy 2026: क्या है अंतिम तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 15 फरवरी 2026 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in पर जाकर तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
आयुसीमा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) और विदेशी मुद्रा अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 25-35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदनारों को बैंक के भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
मार्केटिंग ऑफिसर पद के उम्मीदवारों के पास एमबीए या मार्केटिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना आवश्यक है।
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर पद के आवेदकों के पास विदेशी मुद्रा (एफएक्स) या ट्रेड फाइनेंस में पूर्व अनुभव के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
Central Bank Recruitment: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें।
मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल कर रख लें।
इन्हें भी पढ़े:-
- Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, पैसा और प्यार… खुलेंगे नए अवसर के द्वार, पढ़ें बुधवार का राशिफल
- Mathura Family Suicide: ‘हम सुसाइड कर रहे हैं…’, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो और सुसाइड नोट में कह दी ये बड़ी बात
- MP Bjp Executive Committee: विवादों में घिरी भोपाल भाजपा की नई कार्यकारिणी, घोषणा के कुछ ही देर बाद होल्ड हुई नियुक्ति, जानें क्या है पूरा मामला?

Facebook


