Hair Cutting Salon in ATM Booth: एटीएम में सैलून संचालन का मामला.. वायरल हुआ वीडियो तो सामने आया मालिक.. बताया, एग्रीमेंट के बाद भी नहीं लगाया मशीन तो.. आप भी सुनें

SBI ATM Booth Turns Into Hair Cutting Salon in Bihar: बिहार के दानापुर में एसबीआई एटीएम बूथ के अंदर सैलून चलने का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।

Hair Cutting Salon in ATM Booth: एटीएम में सैलून संचालन का मामला.. वायरल हुआ वीडियो तो सामने आया मालिक.. बताया, एग्रीमेंट के बाद भी नहीं लगाया मशीन तो.. आप भी सुनें

Hair Cutting Salon in ATM Booth || AI Image File

Modified Date: May 11, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: May 11, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एसबीआई एटीएम बूथ में चल रहा था हेयर कटिंग सैलून।
  • वायरल वीडियो के बाद हटाए गए बैंक के बोर्ड और लोगो।
  • मकान मालिक ने एटीएम बंद होने के बाद किराए पर दी जगह।

दानापुर: बिहार के दानापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एसबीआई एटीएम बूथ के अंदर हेयर कटिंग सैलून चलाया जा रहा था। (Hair Cutting Salon in ATM Booth) इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एटीएम बूथ के बाहर लगे एसबीआई के बोर्ड और लोगो को हटा दिया गया।

आम लोगों को हो रहा था भ्रम

यह मामला दानापुर के रूपसपुर इलाके का है। बाहर से देखने पर यह जगह पूरी तरह एसबीआई एटीएम जैसी दिखाई दे रही थी। बूथ पर बैंक का लोगो, एटीएम बोर्ड और कियोस्क का ढांचा लगा हुआ था। ऐसे में लोग पैसे निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए अंदर पहुंच रहे थे, लेकिन अंदर एटीएम मशीन की जगह सैलून की कुर्सियां, शीशे और बाल काटने के उपकरण रखे हुए थे।

सैलून संचालक को दिया कमरा किराये पर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह पर पहले कई सालों तक एसबीआई का एटीएम चलता था। करीब छह महीने पहले मशीन हटा दी गई थी, लेकिन एटीएम का बोर्ड और पहचान वहीं बनी रही। बाद में खाली पड़े बूथ को किराए पर देकर वहां सैलून शुरू कर दिया गया।

सामने आया मकान मालिक का बयान

मामले पर मकान मालिक एस.के. सिंह ने कहा कि एटीएम पिछले छह महीनों से बंद पड़ा था। बैंक की तरफ से कहा गया था कि खराब मशीन हटाकर नई मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी नया एटीएम नहीं लगाया गया। (Hair Cutting Salon in ATM Booth) मकान मालिक के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि एटीएम संचालन संभालने वाली एजेंसी बदल गई है और नई एजेंसी के साथ बातचीत चल रही है। लेकिन लंबे समय तक कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद खाली जगह किराए पर दे दी गई।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद एटीएम जैसा दिखने वाला पूरा सेटअप हटाना शुरू कर दिया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे “सैलून एटीएम” कहकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित

चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये

आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown