PM Kisan Yojana Latest News: इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, आज ही कर लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Ads

PM Kisan Yojana Latest News: इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, आज ही कर लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 06:48 PM IST

PM Kisan Yojana Latest News

HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में आने की संभावना है
  • e-KYC, आधार लिंकिंग और भू-सत्यापन पूरा करना अनिवार्य है
  • अब तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं

नई दिल्ली: PM Kisan Samman Nidhi 22th Installment केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से मदद दिलाना है। इन्ही में एक बहुप्रचलित योजना है, जो किसानों को दी जाती है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये रकम तीन किस्तों के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अभी तक कुल 21वीं किस्त भेजी जा चुकी है। वहीं, अब 22वीं किस्त का इंतजार है। किस्त की राशि अकाउंट में आने से पहले किसानों को कुछ प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी, वरना खाते में पैसे नहीं आएंगे।

PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त कब आएगी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana माना जा रहा है कि इस महीने फरवरी में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। आपको बता दें कि अब तक सरकार इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी कर चुकी है। आमतौर पर हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। अगर पिछली किस्त की बात करें तो 21वीं किस्त 19 नवंबर को किसानों के खाते में भेजी गई थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली यानी 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

PM Kisan Yojana के लिए e-KYC कैसे करें (pm kisan yojana ekyc online)

  • e-KYC पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जा सकते हैं।
  • इसके लिए आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।

आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना जरूरी (pm kisan yojana adhar link)

अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो फटाफट ये काम करवा लें। ताकि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित हो सके। इसके लिए आपको नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आधार कार्ड और पासबुक के साथ आवेदन करना होगा।

भू-सत्यापन भी जरूरी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए भू-सत्यापन भी जरूरी है। यदि आप ये काम नहीं करवाते तो ऐसी स्थिति में भी 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। दरअसल, भूमि सत्यापन यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों तक पहुंचे जिनके पास खेती योग्य जमीन है। अगर भूमि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी या अपडेट की कमी पाई जाीती है, तो किस्त का भुगतान रूक सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-

पीएम किसान योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है।

22वीं किस्त कब आएगी?

अनुमान है कि फरवरी 2026 में किस्त जारी हो सकती है, लेकिन सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

e-KYC कैसे करें?

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आधार और मोबाइल नंबर से e-KYC कर सकते हैं।