Satna Policeman Viral Video: कभी इधर तो कभी उधर…शराब के नशे में झूमते नजर आए दरोगा साहब, ट्रक चालकों से भी की बदसलूकी, देखें वीडियो
Satna Policeman Viral Video: कभी इधर तो कभी उधर…शराब के नशे में झूमते नजर आए दरोगा साहब, ट्रक चालकों से भी की बदसलूकी, देखें वीडियो

Satna Policeman Viral Video/ Image Credit: IBC24
- शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल।
- ट्रकों और भारी वाहनों को रोककर की अवैध वसूली।
- बदसलूकी कर की गाली गलौज।
सतना। Satna Policeman Viral Video: सतना में पुलिस विभाग की साख पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। यह सवाल सामने आए उस वीडियो से खड़े हुए है, जिसमें एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में झूमता नजर आ रहा है। वीडियो में वह न सिर्फ ट्रक चालकों से बदसलूकी करता दिख रहा है, बल्कि अपने ही थाना प्रभारी को अपशब्द कहता हुआ भी साफ सुना जा सकता है।
ट्रक चालकों से की अवैध वसूली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी एएसआई गणेश रावत है, जो कोलगवां थाना में पदस्थ होना बताया गया है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब गणेश रावत की ड्यूटी माधवगढ़ पॉइंट पर थी। बताया जा रहा है कि, एएसआई रावत शराब के नशे में ट्रकों और भारी वाहनों को रोककर कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहे थे। एक ट्रक चालक ने जब उनसे अपनी गाड़ी को रोकने का कारण पूछा और बताया कि, उसके सभी दस्तावेज पूरे हैं, तो एएसआई गणेश रावत भड़क उठे। उन्होंने न सिर्फ ट्रक चालक को गालियां दी बल्कि अपने ही थाने के टीआई को भी अपशब्द कहने लगे। इस दौरान ट्रक चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
बता दें कि, वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि गणेश रावत वर्दी में हैं और नशे की हालत में झूम रहे हैं। उनकी जुबान लडख़ड़ा रही है और व्यवहार पुलिस मर्यादाओं से कोसों दूर है। यह भी बताया जा रहा है कि, ट्रक चालकों से वसूली के आरोप पहले भी उन पर लग चुके हैं, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर होता नजर आ रहा है।
Satna Policeman Viral Video: वहीं पुलिस विभाग को आमतौर पर अनुशासन, ईमानदारी और जनता की सेवा के लिए जाना जाता है। लेकिन इस तरह के कृत्य न केवल विभाग की साख को धूमिल करते हैं, बल्कि आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी तोड़ते हैं। वर्दी पहन कर ऐसे कृत्य करना पूरे विभाग को बदनाम करने जैसा है। अब देखना होगा कि, वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को किस तरह से लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।
लेखक के बारे में
Web Title: Inspector sahab was seen dancing in the intoxication of alcohol, he also misbehaved with truck drivers, watch the video
सतना
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm