Satna Bus Driver Kidnapping: 4 किमी तक पीछा,अचानक घेराबंदी और फिर बस चालक गायब! आख़िर क्या है इस रास्ते से गुजर रही बस की रहस्यमयी कहानी?
4 किलोमीटर तक पीछा और अचानक घेराबंदी के बाद बस चालक के रहस्यमयी तरीके से गायब होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई।

Satna Bus Driver Kidnapping
- 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने अचानक बस को घेरकर चालक को उठा लिया।
- यात्रियों से भरी बस में अफरा-तफरी का माहौल।
- कार मालिक हिरासत में, अपहृत चालक सुरक्षित बरामद।
Satna Bus Driver Kidnapping सतना: मध्य प्रदेश के सतना ज़िले के जसो थाना क्षेत्र के सहपुर में बीती देर शाम सीधी से सूरत जा रही बस के चालक का बदमाशों ने फ़िल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया।
बदमाशों ने बीच रास्ते यात्रियों से भरी बस को रोककर पहले चालक से मारपीट की, फिर उसे अपने घर में बैठाकर ले गए। यात्रियों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को देते हुए गाड़ी का नंबर बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी के मालिक को हिरासत में लिया और उसके घर से चालक को सुरक्षित बरामद किया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विवाद के बाद किया पीछा, फिर अपहरण
Satna Bus Driver Kidnapping मिली जानकारी के अनुसार, नफ़ीस बस सर्विस की यात्री बस सीधी से सूरत जा रही थी। इसी दौरान बस और कार के बीच हल्की टक्कर के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद बदमाशों ने करीब 4 किलोमीटर तक बस का पीछा किया। बदमाशों ने फिर सहपुर के पास घेरकर चालक को पीटते हुए जबरन कार में डालकर फरार हो गए। बस में मौजूद 45–50 यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों ने कार का नंबर देख लिया था, जिसकी सूचना पर जसो थाना पुलिस मौके पर पहुँची और देर रात सर्चिंग शुरू की।
चालक आरोपी के घर से सुरक्षित बरामद
कार जिस नाम पर रजिस्टर्ड थी, उस राजभान सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही अपहृत बस चालक को भी राजभान के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब कार मालिक समेत कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: वंदे मातरम पर रार..कौन देशभक्त, कौन गद्दार? क्या वंदे मातरम पर एतराज करने वाले गद्दार कहलाएंगे?
- Vande Bharat: सदन में किसने पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से की किसकी शिकायत? जानें आप भी..
- Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर आपत्ति, हाई कोर्ट ने इस वजह से याचिका की सुनवाई पर किया इनकार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बस और कार के बीच हल्की टक्कर के बाद हुए विवाद के चलते बदमाशों ने बस का पीछा कर चालक का अपहरण कर लिया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Mystery On The Highway: Bus Driver Disappears After 4 KM Chase and Sudden Roadblock
सतना
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm