Sagar Love Jihad Case: गांव में लव जिहाद को लेकर बवाल! नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले भागा युवक, तनाव के बीच चार थानों की पुलिस बल तैनात
Sagar Love Jihad Case: गांव में लव जिहाद को लेकर बवाल! नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले भागा युवक, तनाव के बीच चार थानों की पुलिस बल तैनात Sagar News

Sagar Love Jihad Case
- खैराई गांव में लव जिहाद का मामला गरमाया,
- हिंदू संगठनों और भीम आर्मी ने मोर्चा खोला,
- चार थानों की पुलिस तैनात,
सागर: Sagar News: सागर जिले के मालथोन थाना क्षेत्र के खैराई गांव में एक नाबालिग हिंदू युवती के कथित अपहरण को लेकर लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर एक विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर भोपाल से भगा ले गया।
Sagar Love Jihad Case: इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गांव में मोर्चा खोल दिया है। बढ़ती भीड़ और संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन गांव में चार थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया है। पीड़िता के पिता ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी को कटारा हिल्स, भोपाल क्षेत्र से बहलाकर भगाया गया। उन्होंने भोपाल पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
Sagar Love Jihad Case: परिजनों के अनुसार इस संबंध में कटारा हिल्स थाने में अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी मामले में हिन्दू नेता कपिल स्वामी ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सागर जिले के मालथोन थाना क्षेत्र के खैराई गांव की एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र से एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया। परिजनों और हिंदू संगठनों ने इसे "लव जिहाद" का मामला बताया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sagar Love Jihad Case: A youth lured a minor girl away from Bhopal
सतना
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am