Anupama 20th February 2026 written update: पाखी को धोखा देकर, दिवाकर हुआ रफू-चक्कर! आने वाले तूफ़ान से अनजान अनुपमा, क्या जुटा पाएगी हिम्मत?

Anupama 20th February 2026 written update: अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा चुपके से मनप्रीत के घर में करेगी एंटर। डरी और सहमी हुई मनप्रीत को बचने के लिए उठाएगी मुश्किल कदम। दिवाकर देगा पाखी को धोखा..

Anupama 20th February 2026 written update: पाखी को धोखा देकर, दिवाकर हुआ रफू-चक्कर! आने वाले तूफ़ान से अनजान अनुपमा, क्या जुटा पाएगी हिम्मत?

Anupama written update 20 february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Spice

Modified Date: February 20, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: February 20, 2026 7:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनुपमा की ज़िन्दगी में नए तूफान की होगी दस्तक!
  • टीना की बतमीज़ी देख, अनुपमा हुई स्तब्ध!

Anupama 20th February 2026 written update: Starplus‘ का सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में, आज के एपिसोड की शुरुआत एक इमोशनल ड्रामे से होती है जिसमें अनुपमा, डरी, सेहमी और बेगुनाह मनप्रीत को बचाने के लिए बहुत ही मुश्किल कदम उठाती है। वह हसमुख को प्लान के बारे में समझाती हैं और उसे दरवाज़े के पास ही रहने को कहती है और खुद पीछे के दरवाज़े से अंदर जाने की कोशिश करती है। हसमुख, अनुपमा के लिए चिंतित होकर उसे अलर्ट रहने को कहता है और वादा करता है कि टीना या किसी के आने का अंदेशा होगा तो वह उसे सिग्नल देगा। अंदर जाने से पहले हसमुख, अनुपमा को दिल से धन्यवाद कहता है। अनुपमा उसे विश्वास दिलाती है और मिशन को सक्सेस बनाने के इरादे से आगे बढ़ती है।

Anupama Spoiler: हसमुख के दोस्तों ने अर्जुन को घेरा!

दूसरी ओर, धीरज और नासिर, अर्जुन का पीछा करते हैं और जबरदस्ती उसकी ऑटो में चढ़कर लगातार उसका मज़ाक उड़ाते हैं। धीरज, अर्जुन को ताना मारते हुए कहता है और पूछता है कि क्या उसके दिमाग में उन्हें मार कर सड़क पर फेंकने का प्लान तो नहीं चल रहा? अर्जुन यह सब सुनकर हैरान हो जाता है।

मनप्रीत का डर देख चौंकी अनुपमा!

अनुपमा पीछे के रास्ते से अंदर जाने में कामयाब हो जाती है और किचन में मनप्रीत को देखकर चौंक जाती है। मनप्रीत बहुत घबराई हुई नज़र आती है और अनुपमा को देखकर, टीना के किसी भी समय वापस आने से पहले उसे वाहन से चले जाने को कहती है। टीना, बाहर खड़े हसमुख को देखकर उससे सवाल करती है। हसमुख खतरे को भांप लेता है और अनुपमा को टीना की मौजूदगी का इशारा कर देता है।

Anupama written update: टीना की बतमीज़ी देख, अनुपमा हुई स्तब्ध!

घबराई हुई मनप्रीत, अनुपमा से खुलकर बात नहीं कर पाती। अनुपमा उसे ज़ोर देकर कहती है कि उसे रविंद्र ने एक ज़रूरी मैसेज देकर भेजा है। इससे पहले कि वह और कुछ कह पाती, टीना घर में घुसती है और मनप्रीत से बदतमीज़ी से पानी मांगती है। मनप्रीत सहम जाती है। अनुपमा, छिपकर सब कुछ सुन रही होती है और टीना की बदतमीज़ी देखकर हैरान रह जाती है। टीना, मनप्रीत को चम्मच टूटने पर मारने की धमकी देती है साथ ही उसे घर साफ़ करने और खाना बनाने का ऑर्डर देती है और काम न होने पर सैंडल से मारने की धमकी देती है।

टीना के जाने की बाद, अनुपमा मनप्रीत को हिम्मत देती है और फ़ोन के ज़रिये रविंद्र, मनप्रीत के बात कर हसमुख और अनुपमा पर विश्वास रखने को कहता है। मनप्रीत, अनुपमा से अपने दर्द व्यक्त करती है कि टीना और अर्जुन अक्सर उसे खाना तक नहीं देते। यह सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाता है यह सब सुनकर, अनुपमा ठान लेती है कि मनप्रीत को रविंद्र से मिलकर और टीना तथा अर्जुन को सबक सीखा कर ही रहेगी । अनुपमा, मनप्रीत को विश्वास दिलाती है कि वह अकेली नहीं है और जल्द ही उसे इन्साफ भी मिलेगा।

दिवाकर, पाखी के पैसे लेकर हुआ रफू-चक्कर!

दूसरी ओर, पाखी के द्वारा दिवाकर को बार-बार फ़ोन करने पर भी वह उसका फ़ोन नहीं उठाता। इशानी उसे समझाती है कि दिवाकर ने उसके उसे धोका दिया है उसके इमोशंस के साथ खेला है और अब पैसे लेकर भाग गया। पाखी फुट-फुटकर रोती है।

Anupama Today’s full episode: टीना ने दी हसमुख को धमकी!

टीना को घर के बाहर खड़े हसमुख पर शक होता है और वह पुलिस को बुलाने की धमकी देती है। हालत को बिगड़ने न देने की सोचकर हसमुख, वहां से भाग जाता है लेकिन अनुपमा के लिए बहुत चिंतित हो जाता है।

प्रीकैप

अर्जुन और टीना, अनुपमा और हंसमुख से सवाल करते है कि वह कौन हैं? अनुपमा कहती है कि वे दुबई से हैं और मनप्रीत के अमीर रिश्तेदार हैं, यह सुनकर और उन्हें देखकर, टीना और अर्जुन पूरी तरह से हैरान रह जाते हैं।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.