Anupama written update 21st february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Drama
Anupama 21st February 2026 written update: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब अनुपमा, हसमुख को टीना के बारे में बताती है कि वह बहुत ही बद्तमीज़ है और उसका तो मन कर रहा था कि उसे एक थप्पड़ जड़ दे, साथ ही वह उसे सबक सिखाने का फैसला करती है। हसमुख, अनुपमा से लड़ाई लड़ने को लेकर पूछता है कि क्या वह अर्जुन और टीना का सामना करने के लिए तैयार है? अनुपमा कहती है कि वह तैयार है। अनुपमा, हसमुख को बताती है कि मनप्रीत डरी हुई है कि कहीं अर्जुन और टीना उसे मार न दें, इसलिए मनप्रीत को उसकी ताकत का एहसास दिलाना ही होगा और साथ ही अर्जुन और टीना को भी सबक सिखाना होगा। फिर हसमुख, नासिर और धीरज के बारे में सोचता है कि वे क्या कर रहे होंगे? अनुपमा कहती है कि वे भी कुछ अच्छा ही कर रहे होंगे।
अचानक एक छोटा सा लड़का, अनुपमा के सामने आकर गिर जाता है। वह उसे उसके माता-पिता के पास लेकर जाती है। तभी दिवाकर अपना चेहरा, अनुपमा से छिपता है। अनुपमा को उसे देखकर शक जरूर होता है किन्तु वह इसे अपना वहम समझकर टाल देती है।
पराग ख़ुशी से झूमता हुआ वसुंधरा को बुलाता है और उसे बताता है कि वे एग्ज़िबिशन में जीत गए हैं। वसुंधरा भी ख़ुशी से कहती है कि उसे पहले से ही पता था और उसने मिठाई बना कर रखी है। पराग इन सबके पीछे मेहनत का क्रेडिट राजा, परी, प्रेम, राही और अंश को देता है लेकिन राही और प्रेम इसका क्रेडिट पराग को देते हैं। प्रेम एग्ज़िबिशन के बारे में बताता है कि उनकी ज्वेलरी तुरंत बिक गई और प्रेरणा के फ़ूड स्टाल ने भी कमाल कर दिया। वसुंधरा इस कामयाबी को सेलिब्रेट करने का फैसला करती है। पराग कहता है कि उसके नाम के ऊपर शायद धुल जम रही थी, किन्तु राही और प्रेम ने उस जमी हुई धूल को हटाकर उसे फिर से चमकाने में उसकी मदद की और वह कहता है कि वह राही और प्रेम से कुछ कहना चाहता है। मज़ा तो तब आता है जब पराग उनसे वसीयत और प्रॉपर्टी की बात करता है वह उन्हें कहता है कि वह आगे की बाग़-डोर उन्हें सौंपना चाहता है और खुद अब रिटायर्ड होना चाहता है।
माहीं, गौतम और मीता को यह सुनकर गुस्सा आता है क्यूंकि उनके हिस्से में कुछ भी नहीं आएगा। माहीं पराग से पूछती है कि क्या वह उन्हें भूल गए हैं? पराग जवाब देता है कि उसने कोशिश की थी रिश्ता बनाये रखने की, लेकिन माहीं ने ही रिश्ता नहीं निभाया। राही और प्रेम, माहीं को ताना मारते हैं तभी गौतम और माहीं ज़ोर देकर कहते हैं कि वह कोठरियों की ख़ुशी ज्यादा दिन तक रहने नहीं देंगे।
नासिर और धीरज, अर्जुन को नकली चाकू से डराने की कोशिश करते हैं क्यूंकि उन्हें पता चलता है कि अर्जुन भी बेईमान है। अर्जुन डर के मारे मनप्रीत को पुकारता है जिसे वह हमेशा बेइज़्ज़त करता है। दूसरी ओर टीना, मनप्रीत से ग्रीन टी मंगवाती है और अर्जुन को फ़ोन कर के कहती है की जल्दी पेपर पर साइन करवा के इस बुढ़िया को घर से निकालो। अर्जुन, टीना को सब्र रखने को कहता है और उसे विश्वास दिलाता है कि जल्द ही पेपर्स पर साइन करवा लेगा।