Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोयना देगी मिहिर को अल्टीमेटम! तुलसी का बड़ा एलान, क्या टूट जाएगा तुलसी-मिहिर का रिश्ता या आएगा बड़ा ट्विस्ट?
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2: क्यूंकि सास भी कभी बहु थी के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नोयना घर छोड़कर चली तो जाती है लेकिन उसे फ्लैशबैक में मिहिर के द्वारा रोकना याद आता है। फिर वह मिहिर को चेतावनी देती है। तुलसी लेगी तलाक का फैसला..
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat
- नोयना का आखिरी हथियार हुआ फेल!
- तुलसी का बड़ा ऐलान!
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के ‘Starplus‘ पर आने वाले टीवी सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी‘ के लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि सुचित्रा, मिहिर से रिक्वेस्ट करती है कि उसकी बहन नोयना को घर से बाहर मत निकालें। वह कहती है कि नोयना यह सब कुछ सहन नहीं पाएगी और अपनी जान दे देगी। साथ ही कहती है कि यदि उसे कुछ हुआ तो उसका ज़िम्मेदार मिहिर होगा।
KSBKBT 2 Spoiler: घर से बेइज़्ज़त होते हुए निकली नोयना!
इसी दौरान, नोयना एक पैक्ड सूटकेस लेकर बाहर जाने के लिए तैयार हो जाती है। मित्तली उसकी तरफ दौड़कर उसे शांति निकेतन छोड़कर जाने से मना करती है। नोयना सभी घरवालों से एक-एक करके माफ़ी मांगती है और कहती है कि उसका कभी भी किसी का दिल दुखाने का इरादा नहीं था और खुद कबूल करती है कि वह कभी भी उनके दिलों में तुलसी की जगह नहीं ले सकती है, इतना कहकर वहां से चली जाती है।
नोयना का दिल टूटा!
सुचित्रा और मित्तली दोनों उसे रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वह घर से बाहर चली जाती है। बाहर जाते ही उसे मिहिर के फ्लेशबैक याद आने लगते हैं जब मिहिर ने उसे पीछे से आवाज़ लगाकर रुकने के लिए कहा था। उसे याद आता है कि जब पहली बार उसने अपनी जान लेने की कोशिश की थी और हालात बिगड़ने से पहले मिहिर ने उसे बचाया था। मिहिर उसे घर पर ही रुकने को कहता है। नोयना मिहिर से सवाल करती है कि वह अभी तो घर पर रुक जायेगी लेकिन यदि वह फिर से उसे जाने के लिए कहेगा तो फिर उसे क्या करना चाहिए?
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi written update 21st February 2026: नोयना ने दिया मिहिर को अल्टीमेटम !
वह कहती है कि वह 6 साल तक उसके साथ रही, उसने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब उसने उससे सारी उम्मीदें खो दी हैं। वह मिहिर से कहती है कि उसके भाव, उसके इमोशन उसके लिए सिर्फ एक खेल है। फिर वह मिहिर से शादी के बारे में पूछती है कि क्या वह उससे शादी करेगा भी या नहीं? वह उसे अल्टीमेटम देती है कि अगर उसने शादी से मन किया तो वह यहां से चली जायेगी और पीछे मुड़कर कभी भी नहीं देखेगी। उसके द्वारा हाँ कहने पर ही वह इस घर में रहेगी। मिहिर, उसे यह कह कर टाल देता है कि वे तब तक शादी नहीं कर सकते जब तक वह और तुलसी तलाक नहीं ले लेते, क्यूंकि आज भी वह और तुलसी शादीशुदा हैं।
तुलसी ने किया तलाक लेने का फैसला!
तुलसी घर आकर सोचती है कि पिछले कुछ हफ़्तों में उसकी ज़िन्दगी में क्या हुआ? वह वृंदा से कहती है कि जिस वजह से वह शादीशुदा थे अब वह वजह भी ख़त्म हो गई है क्यूंकि देव और सलोनी के शादी भी हो गयी है और बापजी जी को भी सच का पता चल चूका है इसलिए अब तलाक लेने का समय आ चूका है।
इन्हें भी पढ़ें:

Facebook


