Anupama Spoiler: अनुपमा की ज़िन्दगी में होगी इस नए शख़्स की एंट्री! इल्जामों के बोझ तले, क्या अनुपमा शुरू कर पाएगी अपना नया सफ़र?

Anupama Spoiler: स्टारप्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे, कोठारी हाउस में मातम छाया है। अनुपमा सदमे मैं है और प्रार्थना की मौत का दोषी खुद को समझ रही है। टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट, होगी इस शख़्स की एंट्री..

Anupama Spoiler: अनुपमा की ज़िन्दगी में होगी इस नए शख़्स की एंट्री! इल्जामों के बोझ तले, क्या अनुपमा शुरू कर पाएगी अपना नया सफ़र?

Anupama Serial/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TV Promos India

Modified Date: March 9, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: March 9, 2026 7:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनुपमा को बचाने के लिए प्रार्थना देगी अपनी जान!
  • कोठारी परिवार में छाया मातम!

Anupama Spoiler: Starplus‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत प्रेम और राही की आपस में बातचीत से होती है जब प्रेम राही से उसकी परेशानी का कारण पूछता है तो रही कहती है कि यदि प्रार्थना वक़्त पर घर न लौटी तो वसुंधरा परेशान हो जाएगी। प्रेम कहता है कि अनुपमा और वसुंधरा के माना करने पर भी वह अपनी जाने की बात को लेकर अड़ी रही। पराग कहता है कि उसी ने प्रार्थना और उसकी बेटी प्रियांशी को जाने की परमिशन दी थी। गौतम माही से कहता है कि यदि उसकी बेटी को कुछ भी हुआ तो वह कोठरियों को नहीं छोड़ेगा।

Anapama written update 9th March 2026: प्रार्थना के साथ होगा भयंकर हादसा!

अनुपमा चलते चलते सड़क पर फिसल जाती है। प्रार्थना, सामने से ट्रक अनुपमा की ओर आता हुआ देख, अनुपमा की मदद के लिए दौड़ती है। प्रांशी, अंश की गोदी नहीं छोड़ती इसलिए प्रार्थना अंश को प्रांशी को संभालने के लिए कहती है और खुद अनुपमा की मदद करने जाती है। प्रार्थना वहां मौके पर पहुँच कर अनुपमा को पीछे धकेलती है लेकिन खुद ट्रक की चपेट में आ जाती है। अंश और अनुपमा, प्रार्थना को चिल्लाते हुए ज़ोर से पुकारते हैं और प्रार्थना को ट्रक की चपेट में आता देख स्तब्ध रह जाते हैं।

अनुपमा पर फूटा कोठरियों का गुस्सा!

अचानक से प्रार्थना की फोटो फ्रेम टूट जाती है जिससे वसुंधरा बेचैन हो उठती है। कोठरी परिवार अनुपमा, अंश और प्रार्थना से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते हैं वसुंधरा को चिंता होती है और वह कहती है कि कितना मना किया था उसे जाने के लिए, किन्तु उसने एक नहीं सुनी। तभी अनुपमा, प्रांशी को लेकर बहुत ही बुरी परिस्थिति में कोठारी हाउस पहुँचती है, सब उससे प्रार्थना और अंश के बारे में पूछते हैं। लेकिन वह कुछ भी जवाब देने की हालत में नहीं होती। सब उससे जवाब मांगते हैं और अनुपमा वहां बेसुध होकर खड़ी रहती है उसे याद आता है कि कैसे प्रार्थना ने उसकी जान बचाई, वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ती है।

कहानी में आएगा कुछ दिनों का लीप……

लीला कहती है कि कई दिन बीतने के बाद भी वह प्रार्थना को नहीं भुला पा रही है, और चिंता करते हुए कहती है कि कोठरियों ने प्रांशी को अंश से छीन लिया। तोषु कहता है कि जबकि यह एक एक्सीडेंट था फिर भी कोठारी अनुपमा और अंश को दोषी ठहरा रहे हैं। शाह परिवार को चिंता है कि पहले की तरह अब भी वह अनुपमा पर ही इल्जाम लगाएंगे।

अनुपमा और अंश, प्रार्थना की बातें करते हैं। कोठरी परिवार में सभी सदमे में हैं वसुंधरा रोते हुए कहती है कि उसने प्रार्थना को रोकने की कोशिश की थी। पराग कहता है कि प्रार्थना उसे छोड़कर कैसे जा सकती है? पराग, प्रार्थना की मौत का दोषी खुद को ठहराता है, वह कहता है कि वसुंधरा और अनुपमा ने तो उसे रोकने की कोशिश की थी लेकिन पराग ने ही उसे जाने की इजाजत दी। राही कहती है कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है न पराग की और न ही अनुपमा की। राही, प्रेम से कहती है कि यहाँ पराग खुद को दोषी मान रहा है वहां अनुपमा खुद को दोषी मान रही है ऐसे में इन्हें कैसे संभालेंगे?

Anupama Upcoming Promo: देविका देगी अनुपमा का साथ!

देविका, अनुपमा को पुकारती है। अनुपमा, देविका की आवाज़ सुनकर खुद को रोक नहीं पाती और पूरी तरह टूट जाती है और खुद को प्रार्थना का दोषी मानती है। देविका उसे खुदको दोषी मानने से मना करती है। वह अनुपमा से जया की मदद करने को कहती है। वह कहती है कि उसे एक प्रोजेक्ट के लिए देश से बाहर जाना है वहां वह जया को नहीं लेकर जा सकती, इसलिए अनुपमा से मदद मांगती है। अनुपमा को कहती है कि वह अंश को अकेला नहीं छोड़ सकती। देविका कहती है कि जया छोटी है वह खुद अपना ख्याल नहीं रख सकती लेकिन अंश अपना ख्याल रख सकता है। तभी हसमुख और लीला, अनुपमा को जाने के लिए कहते हैं और कहते हैं कि वह अंश का ख्याल रखेंगे।

देविका को लगता है कि अनुपमा को अहमदाबाद छोड़ना ज़रूरी है इसलिए वह उसे इमोशनल करके अपने साथ ले जाना चाहती है। अनुपमा, अंश से बात करती है और अंश उन्हें जाने के लिए कहता है क्यूंकि जया को उसकी ज़रूरत है। साथ ही वह अनुपमा से कहता है कि प्रार्थना की मौत के लिए वह खुद को दोषी न समझे। अनुपमा, देविका के साथ गोवा चली जाती है।

राही और प्रेम, प्रांशी को संभालने की कोशिश करते हैं। कोठारी परिवार में मातम छाया है, गौतम वसुंधरा को खाना खिलाने की कोशिश करता है, ख्याति सिसक-सिसक कर रोती है।

प्रीकैप:

अगले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा अपनी नई जर्नी की ओर कदम बढ़ा रही है और वह एक साइकिल रेस में हिस्सा लेती है जहां जया, अनुपमा के लिए चीयर करती है।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.