Anupama Spoiler: गौतम करेगा बदतमीजी की सारी हदें पार! वसुंधरा को मिली खुलेआम धमकी, क्या शाह परिवार में फिर शुरू होगी नई प्रेम कहानी?

Anupama Spoiler: स्टारप्लस के सबसे चर्चित शो 'अनुपमा' में आज के एपिसोड में अनिल उठाएगा, वसुंधरा के बेटे होने पर सवाल। वसुंधरा को मिलेगी खुलेआम धमकी। गौतम करेगा अपने घटियापन की सारी हदें पार..

Anupama Spoiler: गौतम करेगा बदतमीजी की सारी हदें पार! वसुंधरा को मिली खुलेआम धमकी, क्या शाह परिवार में फिर शुरू होगी नई प्रेम कहानी?

Anupama Spoiler 16th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube/@TV Promos India

Modified Date: March 16, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: March 16, 2026 7:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • माही की जिंदगी में आया नया तूफान!
  • क्या वसुंधरा सिखाएगी गौतम को सबक?

Anupama Spoiler: Starplus‘ के मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जया की शिकायत से। सलोनी की माँ, प्रिंसिपल को कहती है कि जया को उसकी बेटी को बुरी तरह से मारने और नाखूनों से खरोचें जाने के लिए सज़ा दें। वह यह भी बताती है कि लड़ाई के बाद सलोनी बिखरे हुए बालों के साथ घर लौटी थी। प्रिंसिपल, अनुपमा को कॉल करके स्कूल बुलाती है। अनुपमा जया से पूछती है कि क्या हुआ?

Anupama written update 16th March 2026: जया की हुई कंप्लेंट !

जया, अनुपमा को बताती है कि उसके बार-बार मना करने पर भी सलोनी उसे यह कह कर चिढ़ा रही थी कि उसका पिता नहीं है, जैसे उसकी माँ देविका उसे छोड़कर चली गई, ऐसे ही अनुपमा भी उसे छोड़कर चली जाएगी, इसलिए वह बैड गर्ल बन गई। अनुपमा कहती है कि जया को उसकी गलती का एकसास हो गया है और जया को सलोनी से माफ़ी मांगने के लिए कहती है। जया, सलोनी से माफ़ी मांगती है।

जया के लिए लड़ी अनुपमा!

सलोनी की माँ कहती है कि माफ़ी मांगने से क्या फायदा, जब की वह जाती है कि जया उसकी बेटी को फिर से मारेगी। अनुपमा कहती है कि जया ने माफ़ी मांग ली है और अब सलोनी को भी उससे माफ़ी माँग लेनी चाहिए। तभी सलोनी की माँ कहती है कि इन सब के बीच में दखल देने वाली अनुपमा होती कौन है? अनुपमा कहती है कि वह भी एक माँ है इसलिए अनुपमा, प्रिंसिपल को चेतावनी देती है कि अब जया अकेले माफ़ी नहीं मांगेगी।

Anupama Today’s full episode: प्रेरणा को हुई राही से जलन!

प्रेरणा, राही की ड्रेस और राही, प्रेरणा की पसंद की तारीफ करती है। राही, प्रेरणा और प्रेम को एक साथ हँसता हुआ देख वसुंधरा चौंक जाती है। वह सोचती है कि मुसीबतें कभी उनके घर से दूर नहीं रह सकती। प्रेम, वसुंधरा का मूड ठीक करने के लिए उसे उसके साथ डेट पर चलने का प्रस्ताव देता है और कहता है कि और कोई भी बीच में दखल नहीं देगा। प्रेरणा, राही से कहती है कि वह बहुत खुशकिस्मत है कि प्रेम अपने परिवार और राही को बराबर का प्यार देता है। राही कहती है कि वह सच में बहुत खुशकिस्मत है।

अनुपमा कहती है कि बच्चे स्कूल बराबरी के लिए आते हैं ताकि उनके साथ एक जैसा व्यवहार हो सके। सलोनी को भी उसके द्वारा की हुई गलत और कड़वी बातों के लिए जया से माफ़ी माँगनी चाहिए। सलोनी की माँ फिर से आपत्ति करती है लेकिन अनुपमा, अपनी की हुई बात पर अडिग रहती है। फिर सलोनी भी जया से माफ़ी मांगती है और दोनों फिर से दोस्त बन जाते हैं। प्रिंसिपल अनुपमा और उसकी देविका के साथ पक्की दोस्ती की तारीफ करती है।

अनुपमा, जया को उसकी और देविका की दोस्ती के बारे में बताती है जिसे सुन जया हैरान हो जाती है। फिर वह अनुपमा को विश्वास दिलाती है कि वह सलोनी से कभी नहीं लड़ेगी। उसी दौरान, पॉल वहां पहुंचकर फिर से अनुपमा को परेशान करता है। वहाँ पर मौजूद औरतें, अनुपमा का साथ देती हैं और मिलकर पॉल का सामना भी करती है। पॉल के वहां से चले जाने के बाद अनुपमा, सारी औरतों का धन्यवाद करती हैं।

जस्सी को हुआ अंश से प्यार!

प्रेम, शाह परिवार के लिए खाना बनाता है और राही से कहता है कि उसे खाना बनाना पसंद है। जस्सी अपने दिल में अंश के लिए सॉफ्ट कार्नर महसूस करती है और सोचती है कि उसे अंश के आस पास रहना अच्छा लगता है।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.