Ganga Mai ki Betiyan 11th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ पर आ रहे, दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में सिद्धू और स्नेहा की लव स्टोरी में एक बहुत ही भावात्मक मोड़ आ चूका है, जहां प्यार के ज़ख्म पर मरहम नहीं लगाई जायेगी बल्कि उसे कुरेदा जाएगा।
एपिसोड की शुरुआत में स्नेहा, सिद्धू को दिलासा दिलाते हुए कहती है कि शांतनु के बारे में असुरक्षित महसूस करने की कोई ज़रूरत नहीं है। उसके लिए, शांतनु सिर्फ उसका दोस्त है लेकिन सिद्धू उसका प्यार है और चाहे कुछ भी हो जाए, वो हमेशा उसके दिल में रहेगा। वह उससे वादा करती है कि उसकी जगह कभी कोई और नहीं ले सकता। इस पल ऐसा लगता है मानो, उनके प्यार पर कितनी भी बंदिशें लगा दी जाए, फिर भी वह दोनों हर मुश्किल का सामना कर लेंगे।
मुश्किल का दौर तो अब शुरू होता है जब गाँव पहुंचकर, स्नेहा का सामना गंगा से होता है। जैसा कि स्नेहा ने खुद से और सिद्धू से वादा किया था कि वह परीक्षा से लौटने के बाद, अपने और सिद्धू के प्यार के बारे में गंगा को सब कुछ बता देगी। ठीक वैसा ही, वह गंगा के सामने सिद्धू के लिए उसका प्यार, उसपर भरोसा और साथ ही उसके साथ भविष्य का सपना, वह अपना दिल खोल कर रख देती है। उसे विरोध और सवालों की उम्मीद होती है किन्तु उसके विपरीत जो होता है वह और भी ज्यादा भयावह होता है।
गंगा शांति एवं दृढ़ता के साथ, साफ़ इनकार कर देती है। वह स्नेहा से कहती है कि जब सही समय आएगा, तब वह उसके लिए एक सही लड़का ढूंढ लेगी और वह साफ़ साफ़ कहती है कि सिद्धू वह लड़का नहीं है। इन शब्दों से, स्नेहा की सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। यह सिर्फ एक माँ का इंकार ही नहीं बल्कि स्नेहा और गंगा के बीच खींची हुई ऐसी लकीर थी, जिसके बारे में स्नेहा ने सपने में भी नहीं सोचा था। स्नेहा स्तब्ध रह जाती है। वह प्यार, समझ, अपनापन और ख़ामोशी भरा वह रिश्ता, अचानक से बहुत दूर होने लगता है।
दूसरी और, सिद्धू उम्मीद लगाए बैठा है कि स्नेहा गंगा से बात करेगी तो धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा, किन्तु उसे अंदाजा भी नहीं है कि उसे ऐसे ठुकरा दिया जाएगा। इधर शांतनु की मौजूदगी धीरे- धीरे बढ़ती ही जा रही है। वह न तो उनके मामलों में कोई दखल देता है और न ही किसी चीज़ के लिए जबरदस्ती करता है, किन्तु उसके आने से सिद्धू के दिल में एक अजीब सी बेचैनी पैदा होती है मानो जैसे रेत की तरह, सब कुछ उसके हाथों से फिसलता जा रहा है
इसी बीच, दुर्गावती के खिलाफ स्नेहा का गुस्सा अभी भी जारी है क्योंकि उसके पीठ पीछे चल रही साजिशों से बेखबर स्नेहा को अब भी यही लगता है कि उसके जीवन में चल रही परेशानियों की वजह दुर्गावती ही है।
अब सहाना की कहानी में भी भावात्मक मोड़ आ चूका है सहाना गंगा से सवाल करती है कि क्या उसकी शादी में दहेज़ लिया गया था? डरी और सहमी हुई स्नेहा को जैसे पहले से ही इस सवाल का जवाब पता है। किन्तु फिर भी, जब सच्चाई सामने आएगी तो उसका असर शादी के साथ साथ, उसके भरोसे को भी तोड़ कर रख देगा।
अब आने वाला मोड़, प्यार से टकराव और तनाव की और बढ़ रहा है जिसमें ख़ामोशी से दिल टूटने वाले पल सामने आएंगे। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि सिद्धू का सच जानने के बाद, स्नेहा क्या फैसला करेगी?