Ganga Mai ki Betiyan 16th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में इन दिनों बहुत से ट्विस्ट एन टर्न देखने को मिल रहे हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। जी हाँ! पिछले एपिसोड के अनुसार काली, सहाना के ससुराल पहुँच जाता है और सहाना के सामने आकर उससे बात करने लगता है। सहाना उसे अपने ससुराल में देखकर हैरान रह जाती है, तभी उसकी सास को मौका मिल जाता है सहाना को बेइज़्ज़त करने का।
आने वाले एपिसोड में, सहाना और सिद्धू की तरफ से काफी भावात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। काली की एंट्री, सहाना और मुरली के जीवन में एक एहम मोड़ बन जाती है। काली सीधा मुरली का सामना करते हुए उससे सवाल करता है कि यदि वह सच में सहाना से प्यार करता है तो उसकी पीड़ा उसे क्यों नहीं दिख रही, जो वो चुपचाप अंदर-अंदर सहन कर रही है? और वह यह भी कहता है कि उसे सहाना की आँखों में वह दर्द क्यों नहीं दिख रहा, जो कौशल्या रोज़ उसे देती है?
काली की कही हुई बातें, मुरली को अंदर तक झकझोर देती हैं। सहाना यह सब देख अपनी आँखों से बहते हुए आँसुओं को रोक नहीं पाती। यह पल सहाना की छिपी हुई पीड़ा को दर्शाता है जो वह किसी से नहीं कह पाती। काली की बातें, मुरली को कौशल्या के व्यवहार को लेकर सोचने पर मजबूर कर देती है और उसकी ग़लतफहमी पर भी सवाल उठाती है कि घर पर सब ठीक चल रहा है। काली की वजह से, मुरली की आँखें खुलती है और वह सहाना की स्थिति को समझने की कोशिश करता है।
दूसरी ओर, सिद्धू और स्नेहा के बीच अभी भी भावात्मक दूरी बनी हुई है। सोनी, स्नेहा को समझाती है कि वह सिद्धू से आँख-मिचोली खेलना बंद करे और आमने-सामने उससे खुलकर बात करे। सिद्धू, स्नेहा के व्यवहार में अचानक आए बदलाव से परेशान है वह उस बदलाव को समझने की कोशिश कर रहा है। पुजारी को अंदाजा होता है कि शायद गंगा, सिद्धू और स्नेहा के रिश्ते के लिए न मानी हो और स्नेहा सच बताने में हिचकिचा रही हो…
पुजारी की बताई हुई संभावना से सिद्धू हार नहीं मानता बल्कि और दृढ़ फैसला लेता हुआ दिखता है। वह कहता है कि भले ही गंगा माई ने उनके रिश्ते को लेकर मना कर दिया हो किन्तु वह भलीभांति जानता है कि गंगा माई की मंज़ूरी कैसे हासिल की जाए… पुजारी के पूछने पर सिद्धू उसे अगली सुबह तक का इंतज़ार करने को कहता है।
सिद्धू और पुजारी की बातें, दुर्गावती चुपके से सुन लेती है जो आगे और ज्यादा तनाव बढ़ा सकती है। अब अगली सुबह, सिद्धू की योजना जानने की उत्सुकता काफी बढ़ जाती है कि वह गंगा को मनाने के लिए कौन सा कदम उठाएगा।
आने वाले एपिसोड में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर सिद्धू, गंगा माई को मनाने की कौन सी योजना बनाता है और दुर्गावती के कानों तक यह बात पहुँचने के बाद, क्या वो हाथ पर हाथ धरे बैठेगी या सिद्धू की राहों में फिर कोई अड़चन पैदा करेगी।