Ganga Mai ki Betiyan: गंगा माई के ढाबे में जश्न का माहौल! एक दूसरे पर ठहरी सिद्धू और स्नेहा की निगाहें.. क्या स्नेहा, सिद्धू को कर पाएगी माफ़?

Ads

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में घरेलू राजनीति के बीच, आरोपों और आँसुओं से हटकर एक राहत भरा बदलाव होता नज़र आएगा..

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 05:32 PM IST

Ganga Mai ki Betiyan 24th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

HIGHLIGHTS
  • स्नेहा के चेहरे पर लंबे समय बाद आई मुस्कान!
  • दुर्गावती की नई साजिश शुरू!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ’ के आगामी एपिसोड में घरेलू राजनीति के बीच, आरोपों और आँसुओं से हटकर एक राहत भरा बदलाव होता नज़र आएगा। इस बार शो में मतभेद और झगड़ों की जगह जश्न का माहौल होगा, क्योंकि सोनी की कामयाबी पूरे परिवार के लिए खुशियां मनाने का एक अच्छा मौका बन गई है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: गंगा के घर आई दोहरी ख़ुशी!

गंगा माई के घर जश्न तब दोगुना हो जाता है जब सहाना और मुरली, सोनी को परीक्षा में टॉप करने की बधाई देने पहुँचते हैं। पूरा परिवार इस सफलता से फूला नहीं समाता, तभी सहाना गर्व के साथ मुरली के प्रमोशन की ख़बर सुनाती है। लेकिन इस दोहरी ख़ुशी के साथ एक मायूसी भी जुड़ जाती है, क्योंकि मुरली का ट्रांसफर लखनऊ हो गया है।

सोनी को हुई गंगा की चिंता!

यह ख़बर सुनकर पूरा परिवार भावुक हो जाता है, एक ओर, सब मुरली की कामयाबी से बेहद खुश है तो दूसरी ओर, उन्हें यह भी एहसास होता है कि अब ज़िंदगी बदलने वाली है। सोनी को चिंता सताने लगती है कि उसके जाने के बाद गंगा अकेली रह जाएगी। वह बताती है कि उसने प्रयागराज के कॉलेजों में भी फॉर्म भरा है और अगर उसका वहां एडमिशन हो गया तो उसे दूर जाना पड़ेगा।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: सिद्धू ने जीता सबका दिल!

कुछ समय के लिए माहौल उदास तो हो जाता है लेकिन तभी सिद्धू की शानदार एंट्री एक ठंडी हवा के झोंके जैसी लगती है, जो पल भर में सबका दिल जीत लेती है। सिद्धू सबको भरोसा दिलाता है कि वह और स्नेहा गंगा की देखभाल के लिए हमेशा मौजूद हैं, इसलिए गंगा कभी अकेली नहीं होगी। उसकी बातों में दिखावा नहीं, बल्कि उनमें सच्चा प्यार और ज़िम्मेदारी साफ़ दिखाई देती है।

गंगा के ढाबे में जश्न का माहौल!

इसके बाद माहौल फिर से ख़ुशनुमा हो जाता है.. बातचीत को ज़्यादा इमोशनल होने देने की बजाय, सिद्धू उस पल को एक जश्न में बदल देता है। वह सोनी को परीक्षा में टॉप करने पर बधाई देता है और साथ ही वह उसके सिर पर ताज पहनाते हुए कहता है कि एक चैंपियन के लिए एक शानदार पार्टी तो बनती है।

देखते ही देखते पूरा घर हंसी-मज़ाक, नाच-गाने और खुशियों से गूंज उठता है। यहाँ तक कि सोनी भी, जो सिद्धू की धोखाधड़ी का सच जानने के बाद से उसकी सबसे बड़ी विरोधी रही है, खुद को उसके इस उत्साह से दूर नहीं रख पाती। सिद्धू को उसकी कामयाबी पर इतने दिल से जश्न मनाते देख, शायद अब सोनी के मन में सिद्धू के लिए जो नफरत थी, वह धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

Ganga Mai ki Betiyan 24th June 2026 written update: एक-दूसरे पर ठहरी सिद्धू और स्नेहा की निगाहें!

फिर आता है इस जश्न का सबसे खूबसूरत मोड़.. स्नेहा का मुस्कुराता हुआ चेहरा! काफी समय बाद, उसे जश्न के दौरान खुलकर हँसते-मुस्कुराते हुए देखा जाता है। जब पूरा परिवार ख़ुशी से झूम रहे होते हैं, तब सिद्धू और स्नेहा की नज़रें एक-दूसरे पर आकर ठहर जाती हैं। न कोई शिकवा, न कोई शिकायत और न ही कोई पुराना झगड़ा.. बस एक शांत पल, जो बिना कुछ कहे सब कुछ कह जाता है।

सिद्धू के दिल में एक ही अरमान!

इस खामोशी के बीच सिद्धू की आँखों में, स्नेहा के लिए बेइन्तेहाँ मोहब्बत और बस एक ही चाहत दिखाई देती है कि एक दिन स्नेहा उसके धोखे को माफ़ कर दे और उसके दिल में धड़कने वाले सच्चे प्यार की सच्चाई को फिर से महसूस करे।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या स्नेहा वाकई सिद्धू को माफ़ कर देगी? हालांकि, इस बात की पुष्टि करना थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन उसके चेहरे की मुस्कान साफ़ इशारा कर रही है कि शायद उसका गुस्सा अब पहले जितना मज़बूत नहीं रहा..

इन्हें भी पढ़ें:

सोनी एग्जाम में टॉपर बन गई, लेकिन परिवार पर क्या नई मुसीबत आ गई है?

सहाना-मुरली को लखनऊ ट्रांसफर मिल गया है, जिससे गंगा माई अकेली पड़ सकती हैं।

सिद्धू ने सोनी के सिर पर मुकुट क्यों रखा और क्या इसका स्नेहा पर असर पड़ा?

सिद्धू ने सेलिब्रेशन का माहौल बनाया और सोनी को चैंपियन घोषित किया। इससे स्नेहा लंबे समय बाद मुस्कुराई और दोनों की नजरें मिलीं।

सहाना और मुरली की खुशखबरी क्या है और इससे परिवार पर क्या असर पड़ेगा?

मुरली को प्रमोशन के साथ लखनऊ ट्रांसफर मिला है। इससे परिवार बिछड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

सिद्धू ने गंगा माई को अकेला नहीं छोड़ने का वादा किया, लेकिन क्या वो भरोसे लायक है?

सिद्धू ने स्नेहा और खुद को गंगा का ख्याल रखने का आश्वासन दिया, लेकिन स्नेहा अभी भी उसके पिछले धोखे को लेकर सतर्क है।