Shraddha Kapoor Eetha Teaser : ‘तड़पता दर्द और इतिहास रचने की जिद’, श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र आउट, कमेंट बॉक्स में मची सनसनी

अभिनेत्री Shraddha Kapoor की आगामी फिल्म ‘ईठा’ का दमदार टीज़र रिलीज हो गया है। महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में श्रद्धा का अभिनय और संघर्ष से भरा किरदार दर्शकों को बेहद प्रभावित कर रहा है। टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Shraddha Kapoor Eetha Teaser : ‘तड़पता दर्द और इतिहास रचने की जिद’, श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र आउट, कमेंट बॉक्स में मची सनसनी

Shraddha Kapoor Eetha Teaser / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 23, 2026 / 11:17 pm IST
Published Date: June 23, 2026 10:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का दमदार टीज़र रिलीज।
  • महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में नजर आएंगी।
  • टीज़र देखने के बाद फैंस ने श्रद्धा के अभिनय की जमकर सराहना की।

नई दिल्ली: Shraddha Kapoor Eetha Teaser :  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए तैयार हैं। सोमवार को उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार को पर्दे पर जीवंत करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो इससे पहले विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का निर्देशन कर चुके हैं।

रोंगटे खड़े कर देने वाला है टीज़र

टीज़र की शुरुआत शानदार लावणी परफॉर्मेंस से होती है, लेकिन जल्द ही एक नाराज भीड़ आकर ईठा को स्टेज पर बुलाने की मांग करने लगती है।Shraddha Kapoor Next Movie 2026टीज़र का सबसे झकझोर देने वाला हिस्सा वह है, जब ईठा 9 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद बैकस्टेज अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी कर रही होती हैं। इसी दौरान उन्हें लेबर पेन शुरू हो जाता है और वह दर्द से तड़पती दिखती हैं। बैकग्राउंड से उन्हें जान के खतरे की चेतावनी दी जाती है, लेकिन इतिहास रचने की जिद पर अड़ी ईठा बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद स्टेज पर लौट आती हैं।

इंटरनेट पर मची सनसनी, फैंस ने की नेशनल अवॉर्ड की मांग

सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ के साथ इस टीज़र के क्लिप्स वायरल होने के बाद श्रद्धा कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी में अपना लुक शेयर किया। टीज़र में श्रद्धा के अभिनय और उनके दबदबे को देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का तो यहाँ तक कहना है कि इस दमदार और कड़े अभिनय के लिए श्रद्धा कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिलना तय है।

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

यह फिल्म महाराष्ट्र की लोक-थिएटर संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान रहीं विठाबाई नारायणगांवकर की असल जिंदगी की कहानी है। बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आकर उन्होंने अपनी कला के दम पर पूरे देश में नाम कमाया था। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है।यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 28 अगस्त को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.