Ganga Mai ki Betiyan 3rd April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ पर आ रहा, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां’ अपनी मज़बूत कहानी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और टी.आर.पी के अनुसार, पिछली बार की तरह, इस हफ्ते भी इस शो ने नंबर 5 पर अपनी धाक जमाई हुई है।
आने वाले एपिसोड की शुरुआत होती है मंदिर में, दुर्गावती और गंगा के बीच गहरी बातचीत से.. दुर्गावती के दिल में चल रही कश्मकश को वह गंगा के सामने खुलकर रखती है और बिना सिद्धू का नाम लिए, वह अपना दर्द उसे बताती है। वह कहती है कि उसके बेटे की सगाई पूर्वी से हो चुकी है लेकिन सिद्धू के दिल में शायद कोई और है। वह पूर्वी से वादा कर चुकी है कि उसकी शादी सिद्धू से ही होगी, ऐसे में उसे सबसे ज्यादा डर, पूर्वी के भविष्य का है।
दुर्गावती उस दूसरी लड़की का नाम लिए बिना ही, उसके खिलाफ बहुत बुरा भला कहती है, उसपर इल्ज़ाम लगाती है, लेकिन गंगा का जवाब, बहुत ही सुलझा हुआ और समझदारी भरा होता है। वह शान्ति से दुर्गावती से कहती है कि वह इल्ज़ाम लगाने के बजाय, पहले इस बारे में अपने बेटे से खुलकर बात करें और फिर ही किसी नतीजे पर पहुँचे। यह शांतिपूर्ण होने के साथ-साथ बहुत ही जबरदस्त सन्देश है कि प्यार करना कोई गुनाह नहीं है लेकिन सच को अँधेरे में रखकर किसी को गुमराह करना जरूर गुनाह है।
गंगा की दी हुई सलाह, दुर्गावती के मन में सच का बीज बो सकती है। अब देखना ये है कि क्या दुर्गावती अब सीधे तौर पर सिद्धू से बात करेगी या अब भी सच की तह तक जाए बिना ही, स्नेहा को टारगेट करेगी?
दूसरी ओर, कहानी में अचानक एक इमोशनल ट्विस्ट आता है, जहाँ स्नेहा, शेखर का गंभीर रूप से एक्सीडेंट होते हुए देखती है। जिसके पश्चात्, स्नेहा, सिद्धू और मधु बिना समय गवाए उसे अस्पताल लेकर भागते हैं। शेखर को इस हाल में देख, मधु की सारी नाराजगी, दूरी और तलाक की बातें पल भर में ही गायब हो जाती हैं। वह अपने दिल की बात और अपनी भावनाएँ, शेखर से साझा करती है, क्योंकि कभी-कभी एक पल ही, लोगों को याद दिलाने के लिए काफी होता है कि वे आपकी ज़िन्दगी में क्या मायने रखते हैं..
अब सवाल ये उठता है कि क्या इस हादसे से शेखर और मधु का रिश्ता मजबूत हो जाएगा? क्या वे दोनों एक दूसरे के करीब आ जाएंगे या फिर क्या उनका तलाक रुक जाएगा?
शेखर के एक्सीडेंट की खबर मिलने से ठीक पहले, दुर्गावती, सिद्धू से उस लड़की के बारे में बात करने वाली ही होती है लेकिन एक्सीडेंट की खबर सुनते ही सब कुछ बदल जाता है।
अब कहानी का रुख, भावात्मक पढ़ाव की ओर बढ़ रहा है। आने वाले एपिसोड में देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या सिद्धू, दुर्गावती के सामने रख पाएगा अपने प्यार की सच्चाई?