Ganga Mai ki Betiyan 5th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो “गंगा माई की बेटियाँ“ में एक प्रेरणादायक बदलाव देखने मिलेगा, कुकिंग प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद, स्नेहा और सिद्धू मिलकर गंगा के सपने को सच करने और उसकी जबरदस्त वापसी कराने में मदद कर रहे हैं, परिवार उसके सपने को आसानी से ख़त्म नहीं होने देना चाहता।
गंगा मंदिर पहुंचकर, सिद्धू और स्नेहा को किसी ख़ास कैंपेन में व्यस्त देखकर हैरान रह जाती है। जब उलझन में वह इसकी वजह पूछती है तो स्नेहा खुश होकर उसे बताती है कि उसे कुकिंग प्रतियोगिता में वाइल्डकार्ड एंट्री मिल सके, इसलिए वे उसके के लिए वोट की मांग कर रहे हैं। स्नेहा उसे भरोसा दिलाते हुए कहती है कि उनका मानना है कि गंगा को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक और मौका मिलना चाहिए।
सिद्धू आगे बढ़कर गंगा का हौंसला बढ़ाते हुए कहता है कि वह जीत के बेहद करीब है और वाइल्डकार्ड एंट्री पक्की करने के लिए मात्र 100 और वोटों की कमी है। यह सुनते ही गंगा की आँखों में उम्मीद की चमक और ख़ुशी छलकने लगती है क्योंकि उसे यकीन हो जाता है कि उसके बुरे वक़्त में भी उसका परिवार उसके साथ पूरी ताक़त से खड़ा है।
इस बीच, इंदु छिपकर उनकी सारी बातचीत सुन लेती है और तुरंत उनकी कोशिशों को बर्बाद करने का फैसला करती है। वह भागकर मंदिर के पुजारी के पास जाकर, वोटिंग कैंपेन पर विरोध जताती है, यह कहते हुए कि मंदिर पूजा-पाठ के लिए है, न कि गंगा के लिए वोट बटोरने के लिए। उसका एकमात्र मकसद गंगा का रास्ता रोकना और उसका सपोर्ट सिस्टम तोडना है, ताकि उसे कहीं से भी समर्थन न मिल सके।
इससे पहले कि इनु कोई नया तमाशा खड़ा करे, काली एक बार फिर दीवार बनकर सामने आ जाता है। खुद को सुधारने की कोशिश में जुटा काली, कड़े तेवर के साथ इंदु का सामना करता है और उसे गंगा के मामलों में दखल न देने की चेतावनी देता है। कहानी में चौंकाने वाला मोड़ तब आता है, जब काली इंदु को बाँध देता है ताकि वह कैंपेन में अड़चन न डालसके। इस बेइज़्ज़ती और गुस्से से तिलमिलाई इंदु को, काली एक बार फिर साफ़ लफ़्ज़ों में यह जाता देता है कि अब उसका इंदु से कोई वास्ता नहीं है।
आने वाले एपिसोड में भावनाओं और आपसी दुश्मनी का एक अनोखा मेल देखने को मिलेगा। जहाँ एक ओर, स्नेहा और सिद्धू मिलकर गंगा के भीतर नया हौंसला भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, इंदु भी गंगा के सपनों को कुचलने के लिए उतनी ही ज़िद पर अड़ी हुई है।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या गंगा को वाइल्डकार्ड एंट्री पाने के लिए ज़रूरी वोट मिल पाएंगे? या फिर इंदु प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही गंगा की उम्मीदों पर पानी फेरने का कोई नया रास्ता ढूंढ लेगी?