Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की मार और सज़ा सुन कांप उठा देव! क्या तुलसी लगा पाएगी सच का पता या वीरानी परिवार होगा तबाह?

Ads

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टारप्लस के सबसे चर्चित शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी 2' के आज के एपिसोड में देव करेगा घटिया हरकत, वीरानी परिवार में आएगा तूफान...

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 01:39 PM IST

KSBKBT 2 written update 18th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @SerialTwister

HIGHLIGHTS
  • नोयना की साजिश में फंसा देव!
  • तुलसी ने जड़ा करारा थप्पड़!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘Starplus‘ के, दर्शकों का सबसे मनपसंद शो ‘KSBKBT Season 2‘ में, अब तक आपने देखा कि मिहिर, तुलसी और पूरे परिवार के साथ देव की शादी के लिए सूरत पहुँचते ही उन्हें पता चलता है कि मिहिर और तुलसी का तलाक होने वाला है। बापजी और सलोनी के रिश्ते के लिए इनकार कर देते हैं और कहते हैं कि वे अपनी पोती का रिश्ता ऐसा घर में नहीं कर सकते जहां पहले ही घर में इतनी परेशानियाँ हो।

KSBKBT 2 Spoiler: नोयना भरेगी देव के कान!

बापजी के फैसले से देव को बहुत बुरा लगता है, क्योंकि यदि यह शादी नहीं हुई तो उसके दोस्तों की सामने उसकी बहुत बेइज्जती होगी। देव इन बातों को सोचकर परेशान होता है तभी नोयना, देव को तुलसी के खिलाफ भड़का देती है। वह देव को पट्टी पढ़ाती है कि तुलसी ने जानबूझकर बापजी की सामने सच कहा, जिसकी वजह से बापजी ने शादी से इनकार किया। बापजी के द्वारा तलाक को लेकर पूछे जाने पर, यदि वह मना कर देती तो ऐसा नहीं होता।

KSBKBT 2 written update 18th february 2026: देव करेगा घटिया हरकत !

तुलसी और मिहिर भी देव और सलोनी की शादी टूटने को लेकर परेशान हैं। वह सोचते हैं कि उनकी गलती की सज़ा देव और सलोनी को नहीं मिलनी चाहिए। किन्तु उसी दौरान, नोयना की बातों में आकर देव, एक गलत हरकत कर देता है। वह न्यूज़ पेपर में छपवाता है कि उसने सलोनी से शादी तोड़ी है। मिहिर और तुलसी इस बात से बिलकुल अनजान होते हैं और उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि देव ऐसी हरकत करेगा। पार्थ, तुलसी को आकर बताता है कि गलती उन्हीं की तरफ से ही हुई है और बापजी के परिवार के खिलाफ, देव ने ही पेपर में खबर छपवाई है। तुलसी यह सुनकर स्तब्ध रह जाती है।

प्रीकैप

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी करेगी देव से सवाल कि क्या उसने सलोनी के परिवार के खिलाफ खबर छपवाई है? जैसे ही वह कहता है कि हाँ ये खबर उसने ही पेपर में छपवाई है तुलसी उसके मुंह पर करारा थप्पड़ जड़ देती है। अब देखना और भी ज्यादा मज़ेदार होगा, कि देव की सजा क्या होगी और क्या इस मौके का भरपूर फायदा उठाएगी नोयना?

इन्हें भी पढ़ें

क्या देव-सलोनी की शादी अब पूरी तरह टूट गई है?

हाँ, आज के एपिसोड में Baapji/Pratap ने पहले ही शादी कैंसल कर दी थी (Noina द्वारा Tulsi-Mihir के divorce truth reveal होने से), और Dev की बदनामी वाली हरकत (अखबार में सलोनी को 'cheater' बताना) के बाद परिवार में कोई रिश्ता बचाने की गुंजाइश नहीं बची लग रही। Tulsi ने भी Dev को सपोर्ट करने से मना कर दिया।

तुलसी ने देव को थप्पड़ क्यों मारा?

Dev ने सलोनी को बदनाम करने के लिए अखबार में गलत खबर छपवाई, जिससे पूरा Virani परिवार की इज्जत दांव पर लग गई। Parth ने Dev को expose किया, और Tulsi का गुस्सा फूट पड़ा – उसने Dev को जोरदार थप्पड़ मारा, क्योंकि बेटे ने परिवार की मर्यादा तोड़ी और निर्दोष सलोनी को दर्द दिया। ये पहली बार था जब Tulsi ने Dev पर हाथ उठाया!

नोइना की अगली चाल क्या होगी?

Noina ने पहले Tulsi-Mihir के divorce papers की सच्चाई Baapji तक पहुंचाई, जिससे शादी कैंसल हुई। अब promo में दिख रहा है कि Tulsi को Noina के divorce papers की पूरी truth पता चल रही है – शायद Noina का अपना राज़ expose होने वाला है, और Tulsi उससे बदला लेगी। Noina अभी भी Mihir पर claim कर रही है!

क्या Tulsi और Mihir अब साथ आएंगे?

एपिसोड में Mihir Tulsi का साथ दे रहा है, और Valentine के बाद उनका bond मजबूत दिख रहा। लेकिन Noina की साजिशों और family tension से अभी full reunion नहीं हुआ। Tulsi का focus Dev की सजा और Saloni की इज्जत बचाने पर है, लेकिन Mihir-Tulsi के बीच पुराना प्यार साफ झलक रहा है।