Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2....../Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat
Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 Spoiler: स्टारप्लस के मोस्ट पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2‘ में अब तक आपने देखा कि मिताली, जो कि अपने पति पर आए दिन कुछ न कुछ इल्ज़ाम लगाती है जबकि सारे फसाद की जड़ वह खुद है, नोयना के जाने के बाद तो जैसे उसने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। उसकी घटिया हरकतों से वीरानी परिवार का हर सदस्य परेशान है। मिहिर के द्वारा समझाए जाने पर भी, वह मिहिर के बात को अनसुना कर देती है ।
दूसरी ओर तुलसी, ऋतिक को अपना रिश्ता बचाने की स्लाह देती है और ऋतिक अपनी माँ की बात मानकर, मिताली को एक मौका देने का फैसला करता है। मिताली, उसकी बेटी टिम्सी को स्कूल छोड़ने जाती है, यह देखकर ऋतिक सोचता कि शायद मिहिर के समझाए जाने पर मिताली में बदलाव दिख रहे हैं किन्तु मिताली की घटिया हरकत पूरे परिवार को हैरान कर देती है, वह बिना किसी को बताए, खुद को सिंगल बताकर ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेती है।
मिताली, टिम्सी को स्कूल छोड़कर, किसी को बिना बताये, ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने देहरादून चली जाती है। मिताली, टिम्सी को स्कूल से लेने नहीं जाती जिसके कारण करने स्कूल में टिम्सी बहुत रोती है। परी के पास स्कूल से फ़ोन आने पर उसे पता चलता है कि टिम्सी को पिक करने मिताली नहीं गई है। ऐसे में परी मिताली को फ़ोन करती है और उससे टिम्सी को स्कूल से पिक न करने का कारण पूछती है तो परी को पता चलता है कि मिताली ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने देहरादून गई है, यह सुनकर परी हैरान हो जाती है।
परी, ऋतिक और घरवालों को इस बारे में बताती है तो ऋतिक, मिताली को फ़ोन करता है लेकिन मिताली, ऋतिक से बहुत बदतमीज़ी से बात करती है, यह सुनकर मिहिर का खून खौलता है और वह, मिताली पर भड़क जाता है। फिर मिताली, फ़ोन पर ऋतिक से उसका लॉकर चेक करने को कहती है।
जब ऋतिक, अपना लॉकर चेक करता है तो उसे डाइवोर्स के पेपर्स मिलते हैं, जिसे देख वीरानी परिवार का हर सदस्य चौंक जाता है। मिटाली, फिर ऋतिक पर आरोप लगाती है कि उसका मुन्नी के साथ अफेयर चल रहा है, जिसे सुनकर ऋतिक, डाइवोर्स पेपर्स पर अपने हस्ताक्षर कर देता है।