Tum se Tum Tak: मीरा ने रचा खौफनाक चक्रव्यूह! क्या अनु, मीरा के वार से होगी तबाह या फिर प्यार के दम पर पलट देगी, वक़्त का पहिया?

Ads

Tum se Tum Tak: 'Zee Tv' का सबसे चर्चित शो 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा अनु का नया अवतार। हर्ष की चुनौतियों को पार करने में क्या अनु हो पाएगी कामयाब?

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 02:15 PM IST

Tum se Tum Tak 18th March 2026 written update/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • अनु ने चुनी काँटों भरी राहें!
  • मीरा की आँखों में प्रतिशोध की ज्वाला!

Tum se Tum Tak: Zee Tv‘ का सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा अनु का नया अवतार। हर्ष के अपमान और दी हुई चुनौती के बाद, अनु का निश्चय और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है।

Tum se Tum Tak Spoiler: आर्या हुआ बेबस!

हर्ष की अनु को दी हुई चुनौती के बाद, आर्या अनु को फ़ोन करता है और उसके प्रति फ़िक्र ज़ाहिर करता है और कहता है कि उसे किसी के सामने कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं है। उसके लिए सिर्फ उसका प्यार ही काफी है और वह नहीं चाहता कि अनु किसी भी दबाव में रहे।

अनु ने चुनी काँटों भरी राहें!

अनु अपने फैसले पर अडिग रहती है और कहती है कि उसे उसकी हिम्मत, उनके प्यार और आर्या पर पूरा भरोसा है जिसे वह किसी भी कीमत पर हारने नहीं देगी, फिर चाहे उसके लिए उसे कितनी ही मुसीबतों का सामना क्यों न करना पड़े। उस पल, उसकी आवाज़ में अलग ही आत्मविश्वास छलकता है।

आर्या उसकी निष्ठा और उसके आत्मबल को समझता है किन्तु अनु के लिए उसकी चिंता, फिक्र और उसका प्यार साफ़ छलकता है। उसके पश्चात, आर्या झेंडे से मिलता है आर्या उसे बताता है कि अनु ने हर्षवर्धन की चुनौती स्वीकार कर ली है और वह यह भी जानता है कि अनु इस चुनौती को जीतने में अपनी पूरी ताकत लगा देगी, लेकिन इस बीच उसे मदद की भी ज़रूरत पड़ सकती है वह उसकी सीधे तौर पर मदद नहीं कर सकता, किन्तु उसे अकेला भी नहीं छोड़ सकता।

Tum Se Tum Tak written update 18th March 2026: आर्या ने बनाया गुपचुप प्लान!

आर्या एक प्लान बनता है वह झेंडे से कहता है कि वह अनु पर नज़र रखे और जब भी उसे ज़रूरत हो, वह चुपके से उसकी मदद करे। इसमें आर्या की समझदारी छलकती है जिससे अनु एक हर्ष से किया हुआ वादा भी न टूटे और उसे मदद भी मिल जाए। झेंडे इस बात को समझ जाता है और अपनी तुलना हनुमान से करता है और कहता है कि जिस प्रकार हनुमान ने परदे के पीछे रहकर माता सीता की मदद की थी, ठीक उसी प्रकार, वह आर्या से वादा करता है कि अनु को जब भी मदद की ज़रूरत होगी, वह चुपके से उसके पास पहुँच जाएगा। आर्या मुस्कुराता है किन्तु उसकी मुस्कान के पीछे छिपी हुई चिंता नज़र आती है।

अब यह परीक्षा सिर्फ अनु की ही नहीं बल्कि आर्या और अनु के प्यार और भरोसे की भी है। यह देखना बहुत ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि आर्या की यह साइलेंट मदद, क्या कर पाएगी अनु को हर्ष की दी हुई चुनौती जीतने में मदद या फिर मीरा के बचाए षड्यंत्र, अनु की राहों में बनेंगे रोड़ा?

इन्हें भी पढ़ें:

क्या आर्य ने अनु को सीधे मदद की, या सिर्फ झेंडे के जरिए प्लान बनाया?

आर्य ने हर्ष की सख्त शर्त ("कोई मदद मत लेना") का सम्मान करते हुए सीधे मदद नहीं की, लेकिन चुपके से झेंडे को "हनुमान" बनाकर अनु पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर बैकअप देने का प्लान बनाया। आर्य खुद कहता है – "मैं तुम्हें अकेला नहीं छोड़ सकता!" ये प्यार की गहराई दिखाता है, लेकिन रिस्क भी बहुत है!

अनु की 2-दिन की चैलेंज क्या है, और क्या वो पास कर पाएगी?

हर्ष ने अनु को सिर्फ 48 घंटे दिए हैं कि वो हाई-सोसाइटी के मैनर्स, रीति-रिवाज, लुक और बिहेवियर सीख ले – बिना किसी की मदद के! अनु ने दृढ़ता से कहा – "मैं साबित कर दूँगी!" लेकिन मेकओवर में कॉमेडी और गड़बड़ भी हो सकती है। अगले एपिसोड में देखना होगा कि वो जीतती है या मीरा की साजिश बीच में आती है!

मीरा इस एपिसोड में क्या करती है? क्या वो फिर से प्लान बनाती है?

मीरा अभी भी बैकग्राउंड में है – वो हर्ष को भड़काने की कोशिश कर रही है और अनु-आर्य के खिलाफ साजिश रच रही है। एपिसोड में उसके प्लान का जिक्र है, लेकिन मुख्य फोकस आर्य-अनु के सीक्रेट प्लान पर। मीरा का बड़ा धमाका अगले एपिसोड्स में आने वाला लगता है!

क्या अनु और आर्य का प्यार इस चैलेंज से मजबूत होगा या टूटेगा?

ये चैलेंज उनके प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा है! अनु की नई कॉन्फिडेंस और आर्य का छुपा हुआ सपोर्ट दिखाता है कि उनका इश्क़ अब और गहरा हो रहा है। आर्य अनु से कहता है – "हमारा प्यार ही काफी है", लेकिन अनु लड़ रही है ताकि फैमिली माने। ये ट्रस्ट और सपोर्ट बढ़ाएगा, टूटने की गुंजाइश कम है!