Silver Rate 18 March 2026
नई दिल्ली: Silver Rate 18 March 2026: आज बुधवार, 18 मार्च को चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव (Silver Rate Today) 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो कल के मुकाबले 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में भी चांदी इसी रेट पर उपलब्ध है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,75,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
मात्रा |
आज का दाम (₹) | कल का दाम (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | 265 | 275 | -10 |
| 8 ग्राम | 2,120 | 2,200 | -80 |
| 10 ग्राम | 2,650 | 2,750 | -100 |
| 100 ग्राम | 26,500 | 27,500 | -1,000 |
| 1 किलो (1000 ग्राम) | 2,65,000 | 2,75,000 | -10,000 |
चांदी और सोने की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में गिरावट का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर है। आमतौर पर ऐसे संकट के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीदते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन फिलहाल बाजार में सप्लाई अधिक और मांग अपेक्षाकृत कम है, जिसके कारण चांदी पर दबाव बना हुआ है।
| शहर | एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹) |
| दिल्ली | 2,65,000 |
| मुंबई | 2,65,000 |
| अहमदाबाद | 2,65,000 |
| चेन्नई | 2,75,000 |
| कोलकाता | 2,65,000 |
| हैदराबाद | 2,75,000 |
| रायपुर | 2,65,000 |
| भोपाल | 2,65,000 |
| लखनऊ | 2,65,000 |
| चंडीगढ़ | 2,65,000 |
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके जवाब में ईरान ने भी हमला किया। तब से मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बना हुआ है। यह सिर्फ उस क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक बाजारों पर भी इसका असर पड़ रहा है। निवेशक अनिश्चितता के कारण सर्तक हैं और यही चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का कारण बन रहा है।
| दिनांक | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो (1000 ग्राम) | बदलाव (₹/किलो) |
| 18 मार्च 2026 | 2,650 | 26,500 | 2,65,000 | -10,000 |
| 17 मार्च 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | 5,000 |
| 16 मार्च 2026 | 2,700 | 27,000 | 2,70,000 | -5,000 |
| 15 मार्च 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | 0 |
| 14 मार्च 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | -5,000 |
| 13 मार्च 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | 0 |
| 12 मार्च 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | -10,000 |
| 11 मार्च 2026 | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 | 0 |
| 10 मार्च 2026 | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 | 10,000 |
| 09 मार्च 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | -5,000 |
विशेषज्ञों का कहना है कि हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। आने वाले दिनों में चांदी और सोने की कीमतों (Gold-Silver Price) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी होने की वजह से निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और सही समय पर ही खरीदारी करनी चाहिए।