CG Vidhan Sabha in Surrendered Naxals/Image Source: IBC24
रायपुर: CG Vidhan Sabha in Surrendered Naxals: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा में उस समय एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब 140 आत्मसमर्पित नक्सली यहां पहुंचे और विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इनमें कुल 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर और कांकेर से आए हैं।
CG Vidhan Sabha in Surrendered Naxals: मुख्यधारा में लौट चुके इन पूर्व नक्सलियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है।
CG Vidhan Sabha in Surrendered Naxals: मुलाकात के दौरान विजय शर्मा (गृह मंत्री) और केदार कश्यप भी मौजूद रहे। नेताओं ने आत्मसमर्पित नक्सलियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह पहल राज्य सरकार के पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य नक्सलवाद से प्रभावित लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।