Ayushman Bharat Scheme News: कैश दो तभी इलाज! आयुष कार्ड को लेकर अस्पतालों की सच्चाई! राज्यसभा में उठा स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, इलाज के नाम पर लूट?

Ads

Ayushman Bharat Scheme News: कैश दो तभी इलाज! आयुष कार्ड को लेकर अस्पतालों की सच्चाई! राज्यसभा में उठा स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, इलाज के नाम पर लूट?

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 01:08 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 01:10 PM IST

Ayushman Bharat Scheme News/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • राज्यसभा में आयुष्मान योजना पर घमासान
  • अस्पतालों की मनमानी पर उठे सवाल
  • प्रमोद तिवारी ने सरकार को घेरा

Ayushman Bharat Scheme News: राज्यसभा में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक अहम मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। प्रमोद तिवारी ने आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करते हुए सरकार से सीधा जवाब मांगा।

आयुष कार्ड पर इलाज से इनकार! (Ayushman card issue India)

Ayushman Bharat Scheme News: सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में कई अस्पताल और नर्सिंग होम आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी आयुष कार्ड को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर मरीज जब आयुष कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, तो उनसे पहले नकद जमा करने को कहा जाता है। प्रमोद तिवारी ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जब मरीज अस्पताल प्रशासन से इसका कारण पूछते हैं, तो जवाब मिलता है कि सरकार से भुगतान मिलने में लंबा समय लग जाता है, कभी-कभी तो सालों तक पैसा अटका रहता है। यही वजह है कि अस्पताल आयुष कार्ड लेने से बचते हैं।

राज्यसभा में उठा बड़ा सवाल (Rajya Sabha health debate)

Ayushman Bharat Scheme News: उन्होंने सरकार से दो अहम सवाल पूछे क्या आयुष कार्ड स्वीकार न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी?, और क्या नर्सिंग होम व अस्पतालों के भुगतान सिस्टम को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे? इस मुद्दे के जरिए उन्होंने यह भी संकेत दिया कि योजना का लाभ जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है, लेकिन यदि अस्पताल ही इसे मानने से इंकार कर दें, तो योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठना लाजिमी है।

यह भी पढ़ें

"आयुष्मान कार्ड अस्पताल में क्यों नहीं चल रहा"?

कई अस्पतालों का कहना है कि सरकार से भुगतान में देरी होती है, इसलिए वे आयुष कार्ड स्वीकार करने से बचते हैं।

"क्या आयुष्मान कार्ड न मानने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई होगी"?

इस मुद्दे पर राज्यसभा में सवाल उठाए गए हैं, और सरकार से जवाब मांगा गया है।

"आयुष्मान भारत योजना का लाभ किसे मिलता है"?

यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त या सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है।