Tum Se Tum Tak: ईर्ष्या की आग में जलकर, मीरा करेगी सारी हदें पार! अनु की जान पर मंडराया संकट, क्या सफल हो पाएंगी मीरा की साजिशें?

Tum se Tum Tak: तुम से तुम तक, में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मीरा की फीलिंग अब जलन भावना में तब्दील हो गई हैं जो आर्या और अनु को अलग करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है..

Tum Se Tum Tak: ईर्ष्या की आग में जलकर, मीरा करेगी सारी हदें पार! अनु की जान पर मंडराया संकट, क्या सफल हो पाएंगी मीरा की साजिशें?

Tum se Tum Tak 10th March 2026 written update/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: March 10, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: March 10, 2026 2:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनु की जान को खतरा!
  • आर्या-अनु की शादी की बात सुनकर बौखलाई मीरा!

Tum se Tum Tak: Zee TV पर आ रहे सबसे पसंदीदा शो ‘Tum Se Tum Tak‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है आर्या-अनु की शादी की बातचीत से। जी हाँ ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड धमाकेदार होने वाला है क्यूंकि मेकर्स द्वारा दिखाए हुए लेटेस्ट प्रोमो में आर्या-अनु को एक-दूसरे के करीब देखकर, मीरा बना रही है खतरनाक प्लान। तो आईये देखें 10 मार्च 2026 को आने वाले एपिसोड का रिटेन अपडेट।

Tum se Tum Tak Spoiler: अनु का इज़हारे बयान!

एपिसोड की शुरुआत आर्या-अनु के बिताये हुए पल से होती है जहां अनु, आर्या से अपनी ख़ुशी खुलकर जाहिर करती है कि उससे शादी करने के लिए वह कितनी बेताब है। आर्या उसकी बातें सुनकर मुस्कुराता है और उसकी आँखों की चमक देखकर उसे महसूस होता है कि अब उनकी सारी मुश्किलें ख़ुशी में तब्दील हो रही हैं।

शगुन का थाल लिए, गायत्री पहुंची अनु के घर!

इसी दौरान, गायत्री शगुन का थाल सजाये, आर्या के परिवार की तरफ से शादी का ऑफिशियली प्रपोजल लेकर, अनु के घर पहुँचती है, जहां गोपाल और पुष्प उनका खुले मन से स्वागत करते हैं। घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है जब गायत्री एलान करती है कि वह आर्या और अनु की शादी पक्की करने आई है। एक पल के लिए लगता है मानो सारी परेशानियाँ अब ख़त्म, लेकिन मुश्किलें दबे पैर दस्तक देती है।

रघुपति, गायत्री के हाथ में शगुन का थाल देख समझ जाता है कि रिश्ता अब शादी के स्टेज तक पहुँच गया है, और घमंड में आ कर वह कहता है कि देखते हैं आर्या-अनु की शादी कैसे होती है। उसके पश्चात, रघुपति को आर्या और अनु साथ में समय बिताते हुए नज़र आते हैं। वह चुपके से उनकी हाथ में हाथ थामें हुई तसवीरें मीरा को भेज देता है।

Tum se Tum Tak written update: मीरा हुई गुस्से से लाल!

मीरा तस्वीरों को देखकर गुस्से से भर जाती है। आर्या के लिए उसकी फीलिंग्स एक खतरनाक जलन में तब्दील हो जाती है। वह कहती है कि, सुना है लोग प्यार में अक्सर हदें पार कर जाते हैं और मानती है कि अब तक तो उसने कुछ नहीं किया लेकिन अब आर्या और अनु की शादी रोकने के लिए वह हर हद पार करने को तैयार है।

उसकी बातों के लगता है कि आने में एपिसोड में मीरा की साजिशें, आर्या और अनु की ज़िन्दगी में मुसीबतें ला सकती हैं। तो आपको बता दें कि देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि जहां एक ओर शादी की बातें हो रही हैं तो दूसरी ओर साजिशों का बीज बोया जा रहा है। अब देखना ये है कि आर्या और अनु को अलग करने की लिए मीरा किस हद तक जायेगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.