Tum se Tum Tak 11th March 2026 written update/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tum se Tum Tak: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘Tum se Tum Tak‘ के आने वाले एपिसोड में आर्या और अनु की खुशियों में लगा दिया है किसी ने ग्रहण। जी हाँ, आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट.. वो भी ठीक उस वक़्त, जब आर्या और अनु की शादी की तैयारियां होनी शुरू हो गई थी, और उन्होंने अपने सपनों की दुनिया को हक़ीक़त में बदलने की ओर एक ख़ूबसूरत कदम आगे बढ़ाया था, और वही ख़ूबसूरत कदम अचानक से एक पब्लिक स्कैंडल में बदल जाता है जिसे देख दोनों परिवार हिल जाते हैं।
तहलका तो तब मचता है जब सिमरन, इस खबर को लेकर अनु के पास जाती है और उससे पूछती है कि क्या उसने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेटेस्ट रिपोर्ट देखी है? अनु कंफ्यूज होकर पूछती है कि क्या हुआ? पुष्पा उनकी बातचीत सुनकर तुरंत खबर दिखाने को कहती है। जैसे जी सिमरन वीडियो चलाती है पुष्पा और अनु स्तब्ध रह जाते हैं।
उस वीडियो में न्यूज़ चैनल, आर्या और अनु की एक साथ हाथों में हाथ डाले हुए फुटेज दिखाई जाती है और उनके रिश्ते को बहुत नेगेटिव तरीके से दिखाया जाता है। रिपोर्टर उस वीडियो को और सनसनीखेज़ बना कर पेश करता है यह कहते हुए कि नंबर 1 बिजनेसमैन आर्यवर्धन को एक जवान लड़की का हाथ थामें, एक सुनसान इलाके में देखा गया।
उसी दौरान, आर्या भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही उस खबर को देखता है और स्तब्ध रह जाता है साथ ही नाराज़गी ज़ाहिर करता है कि उनके रिश्ते को एक गलत तरीके से सबके सामने दिखाया जा रहा है और उसकी पर्सनल लाइफ को सनसनी खबर बनाकर दुनिया के सामने ज़लील किया जा रहा है।
उसी दौरान, झेंडे भी आर्या से मिलने आता है और आर्या गुस्से में तमतमाया हुआ उसे साफ़ कर देता है कि किसी ने जानबूझकर उसकी पर्सनल लाइफ में दखल देने और अनु को बदनाम करने की कोशिश की है इसलिए वह चुप नहीं बैठेगा और इस साजिश के पीछे जो कोई भी है वह उसे नहीं बख्शेगा।
यह खबर तेज़ी से पूरे मोहल्ले में फ़ैल जाती है आस पड़ोस की लोग खबर देखकर गोपाल को ताना मारना शुरू कर देते हैं और उस पर इल्जाम लगाते है कि उसने बिना उन दोनों की उम्र में फासला देख, पैसों के लिए अपनी बेटी को बेच दिया। लोगों के उसपर इल्जाम सुनकर गोपाल हैरान और बिलकुल चुप हो जाता है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आर्या की इज़्ज़त दाव पर लगी है और पूरा समाज आर्या और अनु के रिश्ते के खिलाफ हो जाता है। मज़ा तो तब आएगा जब आर्या को पता चलेगा कि आर्या और अनु के खिलाफ यह स्कैंडल किसने शुरू किया और इसके पीछे छिपा मीरा का घिनौना चेहरा सामने आएगा।