Tum se Tum Tak 18th March 2026 written update/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tum se Tum Tak: ‘Zee Tv‘ का सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा अनु का नया अवतार। हर्ष के अपमान और दी हुई चुनौती के बाद, अनु का निश्चय और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है।
हर्ष की अनु को दी हुई चुनौती के बाद, आर्या अनु को फ़ोन करता है और उसके प्रति फ़िक्र ज़ाहिर करता है और कहता है कि उसे किसी के सामने कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं है। उसके लिए सिर्फ उसका प्यार ही काफी है और वह नहीं चाहता कि अनु किसी भी दबाव में रहे।
अनु अपने फैसले पर अडिग रहती है और कहती है कि उसे उसकी हिम्मत, उनके प्यार और आर्या पर पूरा भरोसा है जिसे वह किसी भी कीमत पर हारने नहीं देगी, फिर चाहे उसके लिए उसे कितनी ही मुसीबतों का सामना क्यों न करना पड़े। उस पल, उसकी आवाज़ में अलग ही आत्मविश्वास छलकता है।
आर्या उसकी निष्ठा और उसके आत्मबल को समझता है किन्तु अनु के लिए उसकी चिंता, फिक्र और उसका प्यार साफ़ छलकता है। उसके पश्चात, आर्या झेंडे से मिलता है आर्या उसे बताता है कि अनु ने हर्षवर्धन की चुनौती स्वीकार कर ली है और वह यह भी जानता है कि अनु इस चुनौती को जीतने में अपनी पूरी ताकत लगा देगी, लेकिन इस बीच उसे मदद की भी ज़रूरत पड़ सकती है वह उसकी सीधे तौर पर मदद नहीं कर सकता, किन्तु उसे अकेला भी नहीं छोड़ सकता।
आर्या एक प्लान बनता है वह झेंडे से कहता है कि वह अनु पर नज़र रखे और जब भी उसे ज़रूरत हो, वह चुपके से उसकी मदद करे। इसमें आर्या की समझदारी छलकती है जिससे अनु एक हर्ष से किया हुआ वादा भी न टूटे और उसे मदद भी मिल जाए। झेंडे इस बात को समझ जाता है और अपनी तुलना हनुमान से करता है और कहता है कि जिस प्रकार हनुमान ने परदे के पीछे रहकर माता सीता की मदद की थी, ठीक उसी प्रकार, वह आर्या से वादा करता है कि अनु को जब भी मदद की ज़रूरत होगी, वह चुपके से उसके पास पहुँच जाएगा। आर्या मुस्कुराता है किन्तु उसकी मुस्कान के पीछे छिपी हुई चिंता नज़र आती है।
अब यह परीक्षा सिर्फ अनु की ही नहीं बल्कि आर्या और अनु के प्यार और भरोसे की भी है। यह देखना बहुत ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि आर्या की यह साइलेंट मदद, क्या कर पाएगी अनु को हर्ष की दी हुई चुनौती जीतने में मदद या फिर मीरा के बचाए षड्यंत्र, अनु की राहों में बनेंगे रोड़ा?