Tumm se Tumm Tak 8th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ पर आ रहा, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ की कहानी में अब धमाकेदार मोड़ आ चूका है जिसे दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है। लगातार कहानी में ट्विस्ट एन टर्न के चलते, यह शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।
एपिसोड की शुरुआत, प्यार और खुशियों से भरी रोका सेरेमनी से होती है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतज़ार था। अनु और आर्या, साथ मिलकर अपने नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाते हैं। उनके चेहरे की वह हल्की सी मुस्कान और ख़ामोश निगाहें, बिन कहे ही सब कुछ बयां कर देती हैं। वह पल और भी ख़ास हो जाता है जब पडोसी भी उनकी खुशियों में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
अपनी बेटी अनु की खुशियों में खुश होकर, पुष्प गायत्री से रस्म आगे बढ़ाने को कहती है। गायत्री भी रोके की रस्में गर्व के साथ पूरी करती हैं। रस्म के दौरान, बड़े बुजुर्ग, अनु और आर्या को एक दूसरे को मिठाई खिलाने को कहते हैं। आर्या और अनु बहुत ही रोमांटिक अंदाज़ में एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। ख़ुशी के मारे, अनु के चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है, मानों जैसे उसका सपना पूरा हो रहा हो।
रोके की रस्में पूरी हो जाने पर, अनु माता रानी को धन्यवाद देने मंदिर जाती है। माता रानी के सामने हाथ जोड़कर भाव-विभोर होकर उन्हें धन्यवाद कहते हुए अनु को लगता है कि उसकी साड़ी अड़चनें और मुश्किलें अब ख़त्म हो गई हैं, किन्तु तभी वहां दबे पैर होती है जालंधर की एंट्री, वह शांत लेकिन गंभीर स्वर में अनु के कहता है कि वह उसे कोई नुक्सान पहुंचाने नहीं आया बल्कि वह सच बताने आया है जो आर्या ने उससे छिपाया है।
अनु यह सुन सतर्क हो जाती है और पूछती है कि कैसा सच? तब जालंधर के मुंह से एक ही नाम निकलता है “राजीव भाटिया”। अनु दुबारा पूछती है कि वह कौन है? तब जालंधर उसे खुद इस राज़ के तेह तक पहुँचने को कहता है। वह हैरान रह जाती है क्योंकि उसने पहले कभी भी यह नाम नहीं सुना था। जालंधर उसे इस बारे में और कुछ नहीं बताता, बस उसके ज़हन में शक का बीज बो देता है यह कहते हुए कि “आर्या से पूछो”।
जलांधर के कहे हुए शब्द, अनु के कानों में गूंजते रहते हैं। जालंधर तो अपना काम कर देता है किन्तु अनु के शक का कीड़ा उसे चैन से बैठने नहीं देता। वह असमंजस में पड़ जाती है कि जिस इंसान पर वह अंधा विश्वास करती है क्या वह सच में अपने अतीत से जुड़ा कोई राज़ उससे छिपा रहा है?
आने वाले धमाकेदार एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या अनु, आर्या से इस बारे में बात करेगी? आखिर “राजिव भाटिया” के नाम से कौन सा सच छिपा रहा है आर्या?
इन्हें भी पढ़ें :