Tumm se Tumm Tak 4th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ पर आ रहा और दर्शकों के दिलों पर राज करता हुआ शो ‘तुम से तुम तक‘ का आने वाला एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। आर्या एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाता है जिसमें मीडिया उससे मिस्ट्री गर्ल के बारे में सवाल करती है साथ ही वायरल तस्वीरों के बारे में भी पूछती है। आर्या का यह कदम, अनु और आर्या की ज़िन्दगी में एक एहम मोड़ साबित होगा।
मीडिया द्वारा सवाल करने पर, आर्या के माथे पर ज़रा सी भी शिकन नहीं आई या कहे तो उसने सवालों से बचने की बजाय, पूरे आत्मविश्वास के साथ, वह सच को स्वीकार करता है। वह अनु के पास जाकर, उसका हाथ थामता है और पूरी मीडिया के सामने एलान करता है कि मिस्ट्री गर्ल, जिसने उसकी पूरी ज़िन्दगी बदल दी, वह और कोई नहीं बल्कि ‘अनु’ है। यह सुनकर, अनु और उसका परिवार बेहद खुश हो जाता है।
आर्या मीडिया के ज़रिए, यह भी कहता है कि जब इरादे नेक हों और प्यार सच्चा हो, तो उम्र का फर्क और सामाज की राय कोई मायने नहीं रखती है। अनु के चेहरे पर मंद-मंद मुस्कान के साथ, आर्या के प्रति गर्व और सुकून साफ़ दिखाई पड़ता है।
दूसरी ओर, रघुपति अभी भी अपनी चालों से बाज़ नहीं आता। जैसे ही प्रेस कांफ्रेंस की खबर मोहल्ले तक पहुँचती है रघुपति के साथ, मोहल्ले के अन्य लोग भी हैरान रह जाते हैं साथ ही रघुपति का मुंह बंद हो जाता है किन्तु, अभी भी वह इस रिश्ते पर उँगली उठाना नहीं छोड़ता। वह कहानी को गलत ढंग से पेश करता है जिससे लोगों के मन में नफरत पैदा हो, अब पड़ोसियों की बातें सिर्फ तानों तक ही सीमित नहीं रही बल्कि उन्होंने, आर्या और अनु की शादी को रोकने का भी फैसला कर लिया है।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या रघुपति हो पाएगा, अपनी चालों में कामयाब? क्या अनु और आर्या की खुशियों में, जालंधर की एंट्री लाने वाली है कोई नया तूफ़ान?