Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती के घर पहुँचते ही, हुई पुलिस की रेड! क्या समय रहते, शेखर को छिपा पाएंगे सिद्धू और स्नेहा या खुल जाएगा राज़?

Ganga Mai ki Betiyan; 'Zee TV' के सबसे चर्चित शो 'गंगा मई की बेटियां' के आने वाले एपिसोड में बेखबर दुर्गावती, क्या जान पाएगी सच्चाई...

Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती के घर पहुँचते ही, हुई पुलिस की रेड! क्या समय रहते, शेखर को छिपा पाएंगे सिद्धू और स्नेहा या खुल जाएगा राज़?

Ganga Mai ki Betiyan 4th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: April 4, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: April 4, 2026 4:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दुर्गावती पर किडनैपिंग का इल्जाम!
  • एक ही पल में हो जाएगा सब तबाह?

Ganga Mai ki Betiyan: Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘गंगा मई की बेटियां‘ के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज देखने मिलेगा, जहां चीज़ें जितनी आसान लगती हैं लेकिन उतनी होती नहीं हैं.. शेखर को इस हालत में देख पहले ही सब बहुत परेशान होते हैं किन्तु इससे भी बड़ी परेशानी, जैसे उनका इंतज़ार कर रही हो।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: दुर्गावती के घर पड़ी पुलिस की रेड!

सिद्धू, शेखर की ऐसी हालत देख और परिस्थिति को संभालने के लिए उसे अस्पताल के बाद अपने घर ले आता है। स्नेहा और मधु, शेखर की देखभाल करती है। सिद्धू, स्नेहा और मधु का सारे ध्यान केवल शेखर की देखरेख में होता है किन्तु, खलबली तो तब मचती है जब
दुर्गावती अचानक से घर आ जाती है। इन सब से अनजान, दुर्गावती घर में प्रवेश करती है।

पुलिस ने शुरू की छानबीन!

किन्तु दिक्कतें यही पर थम नहीं जाती बल्कि विकराल रूप ले लेती हैं। शेखर की माँ, पुलिस के साथ दुर्गावती के घर आती है और उसके ऊपर उसके बेटे (शेखर) को अपने घर में छिपाने का इल्जाम लगाती हैं स्थिति बहुत ही गंभीर होती जाती है। पुलिस पूरी सख्ती के साथ आती है और अपनी छानबीन शुरू करती है।

जैसे-जैसे पुलिस, एक-एक करके कमरे की तलाशी लेती है वैसे ही सब की धड़कने तेज़ हो जाती है। अंदर की सच्चाई से बेखबर दुर्गावती, बाहर खड़ी होकर मज़बूती से पुलिस वालों और शेखर की माँ का सामना करती है।

Ganga Mai ki Betiyan 4th April 2026 written update: अंदर की सच्चाई से अनजान दुर्गावती!

स्नेहा और सिद्धू डरे हुए हैं क्योंकि शेखर, मधु के कमरे में छिपा है और यदि पुलिस ने शेखर को पकड़ लिया तो सारी सच्चाई बेनक़ाब हो जाएगी। बात सिर्फ शेखर की हालत की ही नहीं है बल्कि स्नेहा और सिद्धू की सच्चाई की भी है।

जैसे ही पुलिस कमरा दर कमरा छानबीन करती है। तनाव चरम सीमा पर होता है। एक पल के लिए लगता है कि पुलिस की नज़रों से शेखर को छिपाना में वह कामयाब हो गए लेकिन फिर शेखर की माँ, मधु के कमरे की तरफ इशारा करती है जहां पर शेखर छिपा है, अब बचने का दूसरा, कोई रास्ता नज़र नहीं आता।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.