Tumm se Tumm Tak: इंतकाम की आग में जला अनु का भविष्य! हर्ष की जीत का रास्ता हुआ भस्म, क्या जलती हुई राख से दोबारा खड़ी होगी, अनु की सल्तनत?

Tumm se Tumm Tak: 'Zee Tv' में आ रहा, दर्शकों का सबसे चर्चित शो 'तुम से तुम तक' में, एक बहुत ही ख़ूबसूरत और भावात्मक पल देखने को मिलेगा, किन्तु दूसरे ही पल, कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा, जो रातों रात सब कुछ बदल देगा..

Tumm se Tumm Tak: इंतकाम की आग में जला अनु का भविष्य! हर्ष की जीत का रास्ता हुआ भस्म, क्या जलती हुई राख से दोबारा खड़ी होगी, अनु की सल्तनत?

Tumm se Tumm Tak 26th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TELLY SERIAL ZONE

Modified Date: March 26, 2026 / 04:25 pm IST
Published Date: March 26, 2026 4:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्या जलती हुई रजाइयों से निकल पाएगी जीत की राह?
  • हर्ष का आत्मविश्वास और इज़्ज़त लगी दाव पर!

Tumm se Tumm Tak: Zee Tv‘ में आ रहा, दर्शकों का सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ में, एक बहुत ही ख़ूबसूरत और भावात्मक पल देखने को मिलेगा, किन्तु दूसरे ही पल, कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा, जो रातों रात सब कुछ बदल देगा। जी हाँ! जैसा कि अनु ने मोहल्ले की महिलाओं के साथ मिलकर ‘वर्धन ग्रुप ऑफ़ कंपनी’ के लिए रजाइयों का काम शुरू किया था ताकि हर्ष को उसकी योग्यता साबित करने में मदद मिल सके।

Tumm se Tumm Tak Spoiler: अनु ने आर्या के लिए गाई लोरी!

एपिसोड के शुरुआत, प्यार और सुकून भरे माहौल से होती है। शोर- शराबे से दूर जहाँ रात के समय, अनु आर्या की फ़ोन पर बातचीत के दौरान, आर्या के द्वारा अनु से पूछे जाने पर कि वह अभी सोई क्यों नहीं, क्या हर्ष सो गया? अनु बहुत ही प्यारे अंदाज़ में आर्या को बताती है कि जैसे ही उसने हर्ष को लोरी सुनाई, वह सो गया। आर्या, मज़ाकिया मूड में अनु से शरारत करता है कि उसने कभी उसके लिए तो लोरी नहीं गाई। अनु मुसकुराती है और रात के समय, आर्या को लोरी गा कर सुनाती है जो आर्या के दिल को पिघला देता है और यह रोमांटिक मोमेंट, एक प्यार और शरारत भरा पल बन जाता है।

मीरा उठायेगी खतरनाक कदम!

लोरी वाला यह दृश्य, आर्या और अनु के रिश्ते का एक अलग ही पहलू दिखाता है, जहां आर्या अनु की मासूमियत से प्रभावित होता है और चुपचाप, मुसकुराते हुए लोरी सुनता है। मानो यह तूफ़ान से पहले की शांति हो। जहां एक ओर, अनु और आर्या, ज़िन्दगी के तनाव से दूर, सुकून भरे लम्हें जीते हैं वहीं दूसरी ओर, उनकी कोई उनकी खुशियों पर नज़र गड़ा कर बैठा है। रघुपति, मीरा को अनु के बनाए हुए प्रोजेक्ट के बारे में बताता है जिसे सुन मीरा हैरान हो जाती है। बिना किसी के भी बारे में सोचे, मीरा रघुपति को आदेश देती है कि किसी भी तरह वह कम्बल ऑफिस तक नहीं पहुँचने चाहिए।

Tumm se Tumm Tak 26th March written update: बक्सों में लगी आग!

इसके बाद, अत्यंत चौंकाने वाली घटना सामने आएगी, जिसमें रघुपति रात के सन्नाटे में उन बक्सों में आग लगा देता है जिसमें कंबल रखे थे। अनु और सभी महिलाओं की मेहनत, साथ ही हर्ष के कुछ कर दिखाने की नई शुरुआत, सब कुछ उस आग की चपेट में आ जाता है। आर्या से बातें करते हुए, अनु को अचानक कुछ जलने की बदबू आती है और वह जैसे ही आस पास देखती है, आग को देख जैसे उसके पैरों तले से ज़मीन खिसक जाती है। फिर वह डरी, घबराई हुई सबको सचेत करने के लिए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती है और उस पर काबू पाने की कोशिश में जुट जाती है। शांति भरा माहौल, पल भर में ही बर्बादी में तबदील हो जाता है।

फिर टूटा, हर्ष का आत्मविश्वास!

आर्या को कुछ गड़बड़ का आभास हो जाता है और उसकी चिंता बढ़ जाती है क्योंकि वह जानता है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ अनु के लिए बल्कि हर्ष के लिए भी उसकी खोई हुई इज़्ज़त पाने के लिए बहुत ज़रूरी है। उसे डर सिर्फ आग लगने से नहीं बल्कि यह सोचकर भी लगता है कि इस नुकसान के बाद, हर्ष खुद को नहीं संभाल पाएगा। नुकसान की भरपाई हो सकती है लेकिन यह आग, हर्ष की उम्मीद से भरी एक नई शुरुआत साथ ही नाज़ुक आत्मविश्वास और अनु की कड़ी मेहनत को भी जला कर राख कर देने का खतरा पैदा करती है।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या अनु, आग पर काबू पाकर कंबलों को जलने से बचा पाएगी या हर्ष को टूटने से बचा पाएगी अनु?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.