Badshah Ex-Wife Jasmine Masih: ईशा से पहले बादशाह ने किससे की थी शादी? कौन है सिंगर की एक्स वाइफ जो लाइमलाइट से रहती है दूर, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

Badshah Ex-Wife Jasmine Masih: बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। बादशाह पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में जैस्मिन से मिले थे।

Badshah Ex-Wife Jasmine Masih: ईशा से पहले बादशाह ने किससे की थी शादी? कौन है सिंगर की एक्स वाइफ जो लाइमलाइट से रहती है दूर, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

Badshah Ex-Wife Jasmine Masih/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 25, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: March 25, 2026 4:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है।
  • बादशाह पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में जैस्मिन से मिले थे।
  • डेटिंग के बाद कपल ने 2012 में शादी करके एक दूजे का हाथ थाम लिया था।

Badshah Ex-Wife Jasmine Masih: मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। टटीरी गाने पपर छिड़ा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि, बादशाह अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर ईशा संग बादशाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। दोनों जश्न में डूबे दिखे।

बादशाह दूसरी बार बने दूल्हा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ईशा संग बादशाह की ये पहली नहीं, बल्कि दूसरी शादी है। (Badshah Ex-Wife Jasmine Masih) तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने फिर से घर बसाया है. ऐसे में फैंस उनकी पहली पत्नी को गूगल पर सर्च करने लगे हैं, तो आइए बताते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और कहां रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mamaraazzi (@mamaraazzi)

बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं?

Badshah Ex-Wife Jasmine Masih:  बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। बताया जाता है कि, बादशाह पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में जैस्मिन से मिले थे, जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ वक्त की डेटिंग के बाद कपल ने 2012 में शादी करके एक दूजे का हाथ थाम लिया था। दोनों ने ईसाई धर्म के (Badshah Ex-Wife Jasmine Masih) अनुसार सादगी से शादी की थी। शादी के बाद कपल ने साल 2017 में बेटी का वेलकम किया, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। मगर फिर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और साथ रहना मुश्किल हो गया। ऐसे में बादशाह और जैस्मिन ने शादी के 8 साल बाद 2020 में कल्चरल डिफ्रेंसेस के चलते तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmine & Jessemy (@thejessymessy)

लंदन में रहती है बादशाह की एक्स वाइफ

Badshah Ex-Wife Jasmine Masih:  बता दें कि, जैस्मीन मसीह पंजाब के जलंधर की रहने वाली है, लेकिन बाद में वो बेटी को लेकर (Badshah Ex-Wife Jasmine Masih) लंदन में बस गई। बादशाह की पहली पत्नी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बादशाह संग शादी के बाद भी जैस्मिन ने खुद को शोबिज की चकाचौंध से हमेशा खुद को दूर रखा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.