Tumm se Tumm Tak: इंतज़ार की घड़ियाँ हुई ख़त्म! हर्ष की “हाँ” ने उड़ाए मीरा और मानसी के होश, क्या शुरू होगा खुशियों का महा-संग्राम या आएगा तूफ़ान?

Ads

Tumm se Tumm Tak: "Zee TV' पर आ रहे, दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो 'तुम से तुम तक' में आने वाले एपिसोड में हर्ष ने दे दी है अनु और आर्या के रिश्ते को मंज़ूरी। आर्या को हुआ अनु पर गर्व.. हर्ष की फैसले के सामने क्या मीरा और मानसी टेक देंगी घुटने या फिर नई खौफनाक साजिश के साथ, घोलेंगी अनु और आर्या के रिश्ते में ज़हर..

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 04:36 PM IST

Tumm se Tumm Tak 28th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • मीरा और मानसी के अरमानों पर फिरा पानी!
  • "साजिशों का अंत है या नए तूफान की आहट"?

Tumm se Tumm TakZee TV‘ पर आ रहे, दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ में आने वाले एपिसोड में बहुत ही लम्बे समय बाद, एक सकारात्मक और दिलचस्प मोड़ के साथ खुशखबरी आने वाली है। जी हाँ। जिस इंसान ने दूसरों की बातों में आकर, अनु को परीक्षा के दौरान फेल किया, आज वह अनु की ईमानदारी, मेहनत और उस इंसान के मुश्किल दौर में भी अनु सपोर्ट और केयर देख कर अपना नजरिया बदल लेता है और आर्या और अनु की शादी मंज़ूरी दे देता है।

Tumm se Tumm Tak Spoiler: हर्ष ने दी अनु और आर्या के रिश्ते को मंजूरी!

लम्बे समय के इंतज़ार, टेस्ट और काफी उतार-चढ़ाव के बाद, आखिर कार खुश-ख़बरी सुन सब की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता। हर्ष एक ऐसा महत्वपूर्ण फैसला लेता है जिससे सब का दिल पिघल जाता है। हर्ष, आर्या को फ़ोन करके कहता है कि अनु उसके लिए परफेक्ट मैच है। आर्या के लिए, उससे बेहतर लड़की कोई हो ही नहीं सकती और यह भी कहता है कि अनु ही उसकी भाभी बनेगी। आर्या यह सुन ख़ुशी से चौंक जाता है।

आर्या को हुआ अनु पर गर्व!

आर्या के लिए यह सिर्फ सुकून के बात नहीं, बल्कि उसके लिए यह गर्व की बात है कि अनु को उसकी सच्चाई, ईमानदारी और उसके असली रूप में पहचान मिली है। दूसरी ओर, अनु के माता-पिता (पुष्प और गोपाल) यह सुनकर बहुत भावुक हो जाते हैं, जो अब तक हर मुश्किल में उसके साथ मज़बूती से डटे रहे, उनकी आस्था और मेहनत रंग लाई।

Tumm se Tumm Tak 28th March 2026 written update: अनु के परिवार का वर्धन फॅमिली में हुआ स्वागत!

अगले दिन, आर्या और अनु के जीवन में एक नई शुरुआत का आगमन होता है। हर्ष, आर्या और गायत्री, अनु और उसके परिवार का बहुत ही ख़ुशी और गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं। गायत्री, जो पहले से ही अनु को उसकी बहु के रूप में देखती थी, जिसने हमेशा अनु का साथ दिया, वह खुलकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करती है साथ ही गोपाल और पुष्पा से कहती है कि अब जब सब कुछ ठीक हो गया है और हर्ष ने भी आर्या और अनु की शादी के लिए ‘हाँ’ कह दी हैं तो मुँह मीठा करना को बनता है।

Tum se Tum Tak: होने जा रही है जश्न की शुरुआत!

जश्न की शुरुआत, दोनों परिवारों के बीच एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने से होती है। दोनों परिवार एक दूसरे से ख़ुशी और अपनापन बाँटते हैं, गले मिलते हैं। यह पल तनाव-मुक्त तथा बेहद खास और संतोषजनक महसूस होता है। इसी बीच मुंह मीठा कराते हुए गायत्री, आर्या और अनु को शरारत भरे अंदाज़ में, एक-दूसरे का मुँह मीठा कराने को कहती है और उन्हें यह भी याद दिलाती है कि शर्माना छोड़ दें, क्योंकि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। तब आर्या और अनु की झिझक के साथ एक प्यारी से मुस्कान, इस पल को खास बनती है। उनकी आँखों में प्यार, एक दूसरे के लिए सम्मान, फिक्र और एक दूसरे के साथ अपना जीवन बिताने के ख़ुशी साफ़ नज़र आती है।

अब आने वाले एपिसोड में ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, हर्ष की फैसले के सामने क्या मीरा और मानसी टेक देंगी घुटने या फिर नई खौफनाक साजिश के साथ, घोलेंगी अनु और आर्या के रिश्ते में ज़हर…

इन्हें भी पढ़ें:

क्या हर्षवर्धन ने वाकई आर्यवर्धन और अनु के रिश्ते को दिल से स्वीकार कर लिया है?

हाँ, 28 मार्च के एपिसोड में एक बड़ा बदलाव आया है। हर्षवर्धन ने खुद फोन करके आर्यवर्धन को अपनी मंजूरी दी और कहा कि अनु ही उनके घर की बहू बनने के काबिल है। हालांकि, दर्शकों के मन में अभी भी यह सवाल है कि क्या यह कोई चाल है।

मीरा और मानसी की अगली चाल क्या हो सकती है?

हर्षवर्धन के फैसले से मीरा और मानसी पूरी तरह सदमे में हैं। फिलहाल वे बैकफुट पर हैं, लेकिन उनकी जलती हुई आँखें इशारा कर रही हैं कि वे शादी की रस्मों में कोई बड़ा विघ्न डालने की योजना बना रही हैं।

अनु के परिवार (पुष्पा और गोपाल) का रिएक्शन क्या था?

अनु का परिवार बेहद भावुक और खुश था। जब वे गायत्री देवी के घर पहुँचे और उन्हें मान-सम्मान मिला, तो पुष्पा की आँखों में खुशी के आँसू थे कि उनकी बेटी का संघर्ष रंग लाया।

क्या गायत्री देवी ने अनु को पूरी तरह अपना लिया है?

जी हाँ, गायत्री देवी ने न केवल अनु का स्वागत किया, बल्कि 'मुँह मीठा' करने की रसम निभाकर यह साफ कर दिया कि अब अनु उनके परिवार का अटूट हिस्सा है।

क्या अब कहानी में शादी का ट्रैक शुरू होने वाला है?

निश्चित रूप से! इस एपिसोड के बाद अब शो में आर्यवर्धन और अनु की शादी की रस्मों, जैसे सगाई और हल्दी का ट्रैक शुरू होने की पूरी संभावना है।

शीर्ष 5 समाचार