Dhurandhar 2 OTT Release Date: बड़े पर्दे के बाद OTT पर धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानें किस दिन रिलीज होगी Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 OTT Release Date: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' के सीक्वल के राइट्स पहले से ही जिओ हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं।
Dhurandhar 2 OTT Release Date/ Image Credit: adityadhar instagram)
- 'धुरंधर 2' के सीक्वल के राइट्स पहले से ही जिओ हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं।
- कई लोग फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए कर रहे इंतजार।
- 'धुरंधर 2' ओटीटी पर मई के तीसरे हफ्ते तक या जून में रिलीज हो सकती है।
Dhurandhar 2 OTT Release Date: मुंबई: 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को देखने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के एक ही हफ्ते में करीब 1000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। (Dhurandhar 2 OTT Release Date) केवल भारत में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 700 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं अब सवाल उठने लगे हैं कि, रणवीर सिंह की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म OTT पर रिलीज होगी या नहीं? तो आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं।
‘धुरंधर 2’ के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। वहीं कई लोग ऐसे भी है, जो इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि, ‘धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखते हुए, मेकर्स फिलहाल इसे ओटीटी पर लाने की जल्दी में नहीं हैं। फिल्म बहुत ही बढ़िया कमा रही है, और टीम का फिलहाल फोकस थिएट्रिकल रन की सक्सेस पर ही है।’
‘धुरंधर 2’ कब और कहां होगी रिलीज (Dhurandhar 2 OTT Release Date)
Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पहला पार्ट फ़िलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसे भी दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं इसके सीक्वल के राइट्स पहले से ही जिओ हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। हालांकि, जानकारी सामने आई है कि, ओटीटी पर फिल्म देखने वाले दर्शकों को अभी इसकी स्ट्रीमिंग के लिए इंताजर करना होगा। (Dhurandhar 2 OTT Release Date) इस बारे में बात करते हुए सोर्स ने ये बताया है कि ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर मई के तीसरे हफ्ते तक या जून में रिलीज हो सकती है। फिलहाल मेकर्स की प्रयॉरिटी बिग स्क्रीन यानी सिनेमाघर हैं। ऐसे में अभी यहां पर ही दर्शकों की भीड़ बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
‘धुरंधर 2’ का अब तक कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त समेत कई और एक्टर्स नजर आए। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने हर भाषा में अपना पलड़ा भारी रखा है। (Dhurandhar 2 OTT Release Date) फिल्म ने नौ दिनों में कुल कलेक्शन इंडिया में 700 करोड़ के पार किया है, तो वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Uttarakhand Latest News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साथी मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी.. सतपाल महाराज बनाये गए हरिद्वार जिले के प्रभारी
- PM Modi Meeting With CMs: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई खत्म, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें यहां
- Noida International Airport Inauguration : PM मोदी करेंगे कल करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, अब यूपी होगा 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

Facebook


