Vasudha: अंधभक्ति की आग में झुलसा सच! समर के खुलासे पर वसुधा का पलटवार.. क्या चंद्रिका का यह दोहरा किरदार, तबाह कर देगा सब कुछ?

Vasudha: वसुधा की कहानी में जबरदस्त हंगामा देखने मिलेगा, जब समर द्वारा अचार के मामले में किए गए खुलासे से वसुधा गुस्से में समर को एक जोरदार तमाचा जड़ देती है..

Vasudha: अंधभक्ति की आग में झुलसा सच! समर के खुलासे पर वसुधा का पलटवार.. क्या चंद्रिका का यह दोहरा किरदार, तबाह कर देगा सब कुछ?

Vasudha 11 June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: June 11, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: June 11, 2026 6:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अचार सीज़ होने के पीछे का कड़वा सच!
  • समर ने खोला चंद्रिका के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा!

Vasudha: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो वसुधा में एक जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। जब समर, वसुधा का बनाया हुआ सौ किलो का अचार ज़ब्त होने के पीछे का कड़वा सच उजागर करेगा। किन्तु, उस खुलासे का असर समर पर उल्टा ही होता है, क्योंकि वसुधा चंद्रिका पर आँख बंद कर के भरोसा करती है और वह उसके खिलाफ एक भी शब्द सुनने से मना कर देती है।

Vasudha Spoiler: समर के हाथ लगे पुख्ता सबूत!

अचार ज़ब्त होने के मामले की तह तक जाकर, समर को आख़िरकार असली गुनहगार का सुराग मिल ही जाता है। पुख़्ता सबूत हाथ लगते ही, समर वसुधा के सामने उस दोषी को बेनक़ाब करने के लिए निकल पड़ता है। समर को इतनी जल्दबाज़ी में देख, वसुधा हैरान रह जाती है और वह उससे पूछती है कि क्या हुआ?

समर करेगा चंद्रिका को बेनक़ाब!

समर, वसुधा को बताता है कि उसे पता चल गया है कि किसने उसके बिज़नेस में रुकावटें डाली और जान-बूझकर उसे नुक्सान पहुँचाया। वसुधा उत्सुक होकर उसे उस शख़्स का नाम पूछती है, किन्तु नाम सुनते ही उसके पैरों तले ज़मीन ख़िसक जाती है। समर बिना किसी झिझक के चंद्रिका का नाम लेता है।

वह दावे की साथ कहता है कि चंद्रिका ने ही अधिकारियों को अचार के बिज़नेस में रुकावटें डालने का निर्देश दिया था और उसके अनुसार, चंद्रिका पर्दे के पीछे छिपकर, उसके खिलाफ काम कर रही थी क्योंकि वह कभी नहीं चाहती थी कि वसुधा सफल हो।

Vasudha Upcoming Twist: वसुधा ने दी समर को चेतावनी!

समर की बात सुनकर वसुधा के होश उड़ जाते हैं। समर पर विश्वास करने की बजाय, वह गुस्से से आगबबूला हो उठती है। वह चंद्रिका के खिलाफ एक लफ्ज़ भी सुनने से इनकार करते हुए गुस्से में समर को मुँह पर थप्पड़ जड़ देती है। वह उसे चिल्लाते हुए कहती है कि वह उस औरत का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी, जो उसके लिए देवी के समान है। वसुधा साफ लफ्ज़ों में चेतावनी देती है कि कोई भी उसे चंद्रिका के खिलाफ भड़का नहीं सकता, क्योंकि इतना सब होने के बाद भी चंद्रिका पर उसका अटूट विश्वास टस से मस नहीं होने वाला।

समर हुए गुस्से से आगबबूला!

थप्पड़ खाते ही समर के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुँचती है और उसका गुस्सा दोगुना हो जाता है। उसे लगता है कि सच जानने के बाद वसुधा उस पर विश्वास करेगी, किन्तु यहां पासा पूरी तरह से पलट जाता है वह उसकी बजाय चंद्रिका को चुनती है। जिससे समर की हताशा और भी ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी वसुधा, चंद्रिका के काले कारनामों पर आँखें मूंदकर बस उसी की ढाल बने खड़ी रहती है।

Vasudha 11th June written update: चंद्रिका का रहस्यों से भरा किरदार!

इस जबरदस्त सीन के बाद, अब आने वाला एपिसोड बहुत ही दिलचस्प मोड़ लेता हुआ नज़र आता है। हाल ही के एपिसोड में चंद्रिका का किरदार रहस्यों से भरा हुआ नज़र आया है। एक ओर, जहां वह वसुधा की राह में रुकावटें तो डालती है वहीं दूसरी ओर, उसकी तरक्की पर भी पैनी नज़र रखती है वह भले ही वसुधा को अपनी बहु के रूप में अपनाने से इंकार कर चुकी है, किन्तु सच तो यह है कि वह छिपकर उसकी मदद भी करती है और उसके उज्जवल भविष्य की फ़िक्र भी।

इससे यह साफ़ हो जाता है कि चंद्रिका की मंशा बुरी नहीं हो सकती। उसके इस सख्त रवैए के पीछे एक अनजाना सा डर छिपा है। चंद्रिका के मन में गुरु जी की भविष्यवाणी को लेकर डर है कि वसुधा को आधिकारिक तौर पर अपनाने से प्रभात की जान खतरे में पड़ सकती है और उसी डर के कारण वह वसुधा से दूरी बनाए रखती है लेकिन दूर रहकर भी वह वसुधा की परवाह करती है।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या वसुधा को कभी अचार के ज़ब्त होने के मामले में चंद्रिका का सच पता चल पाएगा?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.