Vasudha 26th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ में कहानी की दिशा अचानक तब बदल जाती है, जब ‘रजवाड़ी चटका पिकल्स’ के लिए लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे, विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।
संतोष से किया हुआ वादा निभाने के लिए, चंद्रिका बेमन से ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हो जाती है। वह सेट पर पहुंचकर अपनी शूटिंग शुरू करती है लेकिन, चीज़ें योजना के मुताबिक नहीं चलती। संतोष बार-बार शूटिंग के बीच दखल देती है और चंद्रिका के अभिनय पर आपत्ति जताती है और निर्देशक से बार-बार रिटेक करने की ज़िद करती है।
चंद्रिका जैसे ही अपने संवाद बोलती है संतोष हर बार उसमें कुछ कमी निकलते हुए एक और टेक की मांग करती है। बार-बार होने वाली टोका-टाकी से सेट पर मौजूद सभी लोग असहज हो जाते हैं। देव, प्रभात और दिव्या चुपचाप इस बढ़ते हुए तनाव को देखते रहते हैं। आख़िरकार, चंद्रिका का धैर्य टूट जाता है। वह सबसे माफ़ी मांगते हुए कहती है कि वह इससे बेहतर अभिनय नहीं कर सकती। निराश और थकी हुई चंद्रिका, शूटिंग छोड़कर चली जाती है जिससे पूरी टीम दंग रह जाती है और शूट रुक जाता है।
सब हैरान-परेशान होकर सोचते हैं कि अब शूट कैसे पूरा होगी, तभी संतोष एक और चौंकाने वाली घोषणा करती है। वह कहती है कि यह शूट अगले दिन भी जारी रहेगा लेकिन ‘रजवाड़ी चटका पिकल्स’ का नया चेहरा कोई और नहीं बल्कि एक मशहूर मॉडल होगी।
उसकी यह बात सुनकर, हर कोई असमंजस में पड़ जाता है। देव तुरंत संतोष से इस मिस्ट्री मॉडल के बारे में पूछता है। बिना कुछ कहे, संतोष कुछ तसवीरें निकाल कर देव और वसुधा को दिखाती है, तसवीरें देखते साथ दोनों दंग रह जाते हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या संतोष ने वाकई चंद्रिका की जगह किसी और को लाने वाली है? या फिर संतोष के पास कुछ और बड़ा सरप्राइज है?
अटकल तो यह भी है कि संतोष ‘रजवाड़ी चटका पिकल्स’ के नए चेहरे के तौर पर खुद वसुधा को भी चुन सकती है। आख़िरकार, यह ब्रांड वसुधा की कड़ी मेहनत, समर्पण और रेसिपी पर ही खड़ा है और उसे मॉडल के रूप में सबके सामने लाना, इस व्यवसाय की यात्रा को प्रामाणिक रूप से दर्शाने का सबसे बेहतरीन तरीक़ा होगा।
ऐसे फैसले से चौहान परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है क्योंकि ऐसा करने से: