Vasudha 18th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को वसुधा और समर के बीच एक और जबरदस्त बहस देखने को मिलेगा। वसुधा के बुलंद हौंसले को कई बार तोड़ने में नाकाम रहने के बाद भी, समर एक बार फिर उसके फलते-फूलते कारोबार में अड़चने पैदा करने के लिए एक नई योजना के साथ लौटता है।
समर एक बिज़नेस कॉन्ट्रैक्ट लेकर आता है और दावा करता है कि यह डील वसुधा के फायदे के लिए है। लेकिन वसुधा को समर पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, वह उनकी छिपी हुई मंशा को समझ जाती है और बिना कुछ सोचे-समझे वह कॉन्ट्रैक्ट का कागज़ फाड़ देती है। वह साफ़ शब्दों में उसे मना कर देती है कि वह उससे किसी भी तरह की मदद या एहसान नहीं लेगी।
देव अपनी पत्नी की ढाल बनकर खड़ा रहता है और समर को जमकर सुनाता है। वह समर से कहता है कि वह चाहे जितनी भी चालाकी कर ले, वसुधा उसकी किसी भी डील पर साइन नहीं करेगी। देव खुलकर समर का अपमान करता है और उसे वसुधा के कारोबार से दूर रहने की चेतावनी देता है। इस रिजेक्शन से अपमानित महसूस होने पर, समर अपना आपा खो बैठता है और कसम खाता है कि वह वसुधा को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा और उसके बिज़नेस को पूरी तरह से बर्बाद कर देगा।
वसुधा बिना डरे समर का सामना करती है और बहुत हौसलें के साथ समर की चुनौती मंज़ूर कर लेती है। वह आत्मविश्वास के साथ कहती है कि वह यह साबित कर देगी कि उसकी मेहनत, समर की साजिशों से कहीं ज्यादा मज़बूत है। इसके साथ ही वह समर को चैलेंज देती है कि वह भी देखना चाहती है कि समर उसे हारने की क्या-क्या चालें चलता है।
समर की लगातार नई चालों और वसुधा के पहले से भी मज़बूत हौंसले के कारण, अब इन दोनों के बीच की दुश्मनी एक नया रूप लेने वाली है। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या समर नई मुश्किलें खड़ी करने में कामयाब हो पाएगा या वसुधा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उसकी हर चुनौती को पार कर लेगी?