Yeh Rishta Kya kehlata hai: ट्रेजेडी की नई शुरुआत! अरमान-मेहर की एंगेजमेंट पार्टी में, क्या होगी अभिरा की एंट्री? ये रिश्ता अब क्या कहलाएगा..

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: 'YRKKH' के आज के एपिसोड में, अभिरा एक गैरेज में काम करती है वानी के साथ रहती है, संघर्ष भरा जीवन व्यतीत करती है। अरमान और मैहर की सगाई की तैयारियां होती हैं..

Yeh Rishta Kya kehlata hai: ट्रेजेडी की नई शुरुआत! अरमान-मेहर की एंगेजमेंट पार्टी में, क्या होगी अभिरा की एंट्री? ये रिश्ता अब क्या कहलाएगा..

YRKKH written update 2 february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@Telly Reporter

Modified Date: February 2, 2026 / 06:48 pm IST
Published Date: February 2, 2026 6:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रेजेडी का नया चैप्टर शुरू!
  • अभिरा को भूल, अरमान करेगा मेहर से सगाई!

Yeh Rishta Kya kehlata hai: Starplus के सबसे चर्चित शो ‘YRKKH‘ में, आठ साल के लीप के पश्चात, आज के एपिसोड की शुरुआत एक गैरेज से होती है जहाँ अभिरा कार ठीक कर रही होती है जया और नीलेश भी वहां मौजूद होते हैं। अभिरा कार ठीक करने के बाद जया और नीलेश से अपनी बेटी की सगाई का इंतज़ाम करने का अनुरोध करती है। नीलेश मान जाता है और कहता है कि वह काम पूरा करके चला जायेगा।

YRKKH Spoiler: अभिरा को आई, मायरा की याद!

अभिरा खाना घर लेकर जाती है और देखती है कि मुक्ति (जिसे पहले वाणी के रूप में देखा गया था) दीवार पर टूटी हुई पेंटिंग को ध्यान से देख रही होती है। अभिरा, उससे पूछती है कि क्या उसके भी सपनें, इस फ्रेम की तरह टूट कर बिखर गए हैं? मुक्ति उसे बताती है कि उसे स्कॉलरशिप पाने की बहुत इच्छा है। अभिरा उसे कहते हुए फ्रेम ठीक कर देती है कि सपने भी सच होते हैं। उसे मायरा की याद सताती है लेकिन वह मुक्ति को बिना किसी तनाव के सपने देखने का जस्बा भरती है। साथ ही साथ अभिरा, एक ज़रूरी कॉल का बेसब्री से इंतज़ार करती है।

रिंकू हुई गायब!

अभिरा, मुक्ति से रिंकू की सगाई में तैयार होने को कहती है। वे फंक्शन का भरपूर आनंद उठाते हैं, लेकिन अचानक घबराते हुए जया नीलेश को बताती है कि रिंकू गायब है। जया को डर लगता है कि कहीं रिंकू कोई गलत कदम न उठा ले।

अभिरा और मुक्ति, रिंकू को ढूंढते हैं, रिंकू उन्हें बहुत परेशान हालत में मिलती है। अभिरा उससे सवाल करती है कि पेपर साइन करते वक़्त उसका हाथ क्यों काँप रहा था। रिंकू रोते-रोते उसे बताती है कि उसकी इच्छा के बगैर, उसके माता-पिता ग्रेजुएशन से पहले ही उसकी शादी करवाना चाहते हैं और उसकी होने वाली सास, उसकी पढ़ाई के खिलाफ है। अभिरा, रिंकू को घर वापस लाती है जहां वह अपनी पढ़ाई पूरी करने देने की विनती करती है और घर की जिम्मेदारियां संभालने का भी वादा करती है।

YRKKH written update: अभिरा ने लड़कियों की शिक्षा पर दिया सन्देश !

अभिरा, रिंकू का साथ देती है और लड़कियों की शिक्षा पर एक शानदार सन्देश देती है। दूल्हा अपनी माँ के खिलाफ जा कर रिंकू का साथ देता है और एक बार फिर, सगाई की शुरुआत हो जाती है।

सेलिब्रेशन के दौरान, अभिरा के पास फ़ोन आता है और उसे पता चलता है कि उसका लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गया है। जिससे वह घबरा जाती है कि फाइनेंसियल सपोर्ट के बिना, उसकी बेटी के सपने टूट जाएंगे।

राधे श्याम ने की अभिरा की इंसल्ट!

फंक्शन के दौरान राधे श्याम, सभी से कॉलोनी रेडेवेलोप्मेन्ट पेपर्स पर साइन करने को कहता है। तभी अभिरा, रेडेवेलोप्मेन्ट के बाद भी, अपने घर और दुकानें वापस न मिलने की गारंटी पर सवाल उठाती है। आपसी बहस शुरू हो जाती है और राधे श्याम अभिरा से, उसके पति द्वारा उसे छोड़े जाने की बात कहकर उसकी इंसल्ट करता है। वह अरमान को लेकर सवाल करता है जिससे अभिरा चुप रह जाती है।

दूसरी ओर, अरमान और मेहर साइकिल रेस में मुकाबला लेते हैं और मेहर, अरमान को सावधान रहने की चेतावनी देती है, लेकिन अरमान उसे कहता है कि उसे अरमान को न पकड़ पाने का पछतावा होगा। तभी मेहर जवाब देती है कि वो अपना निशाना कभी नहीं चूकती।

प्रीकैप

अभिरा, मुक्ति के लिए पैसों का इंतज़ाम न कर पाने के लिए और सब कुछ बर्बाद करने के लिए खुद को कोसती है और मुक्ति (वानी) अभिरा का दर्द देखकर खुद को दोषी मानती है। इसी बीच, अरमान मेहर के साथ सगाई की तैयारियाँ करता है तभी विद्या पूछती है कि क्या उसके पास अंगूठियां हैं? अरमान एक्ससिटेड होकर, हामी भरता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.