YRKKH Spoiler 18th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TV Promos India
Yeh Rishta kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है मायरा से। जी हाँ, मायरा अरमान और अभिरा की सगाई होती देख सन्न रह जाती है। उसका दिल पूरी तरह से टूट जाता है जब वह अरमान को अभिरा का हाथ थामे और उन्हें एक दूसरे में खोया हुआ देखती है। उसी दौरान वहां मजूद एक महिला कहती है कि उसे हमेशा से पता था कि अभिरा ज़रूर आएगी लेकिन ये समझ नहीं आया कि भाई की शादी में पोद्दार परिवार ने मायरा को क्यों नहीं बुलाया ?
दमयंती, अभिरा से पूछती है कि मायरा तेरी बेटी है न? अभिरा मायरा का नाम पुकारती है जिसे सुनते ही मायरा वाहन से भाग जाती है। अरमान और अभिरा उसके पीछे भागते हैं। दमयंती सवाल करती है कि मायरा उन्हें देखकर भाग क्यों गयी? मनीषा बात को संभल लेती है और सगाई की रस्में शुरू करने के लिए कहती है। लेकिन दमयंती कहती है कि जब तक वे तीनों वापस नहीं आ जाते, रस्में शुरू नहीं होंगी।
मायरा को डर है की कहीं अभिरा, अरमान को उससे छीन न ले, इसलिए वह अभिरा से कहती है कि अरमान को उससे मत छीनना और वह सड़क की तरफ भाग जाती है। अभिरा और अरमान उसे ढूंढते हैं विद्या के, अरमान को फ़ोन करने पर वह फ़ोन नहीं उठाता है तो दमयंती कहती है कि यदि अभिरा और अरमान समय पर वापस नहीं आए तो वह ये रिश्ता तोड़ देगी। विद्या, दमयंती से कहती है कि वो इस तरह धमकी नहीं दे सकती। माधव, विद्या पर नाराज़ होता है कि वह अपना ड्रामा बंद करे।
अरमान और अभिरा, मायरा को ढूंढते हैं तो उन्हें पता चलता है कि मायरा एक ट्रक में चढ़ गई है। दोनों उसे रोकने के लिए भागते हैं। मायरा, अरमान से बात करने से मना कर देती है। दमयंती के पूछे जाने पर कि क्या पोद्दार परिवार उनसे कुछ छिपा रहा है और अरमान, अभिरा और मायरा कहाँ गायब हैं? आर्यन उसे उनके निजी मामलों में दखलंदाजी करने से मना करता है। वह आर्यन की बात मानकर, सगाई की इजाज़त दे देती है।
अरमान, मायरा के पास पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन मायरा उस पर झूठ बोलने का आरोप लगा देती है और कहती है कि यदि वह उसे पहले बताता की अभिरा भी यहाँ आएगी तो वह यहाँ आने के लिए मना कर देती। अभिरा अपनी बेटी को देखकर बहुत भावुक हो उठती है और उसे लगता है कि वह मायरा को एक बार खो चुकी है किन्तु अब दुबारा नहीं खोना चाहती।
मायरा, अरमान से कहती है कि उसने उसकी माँ को पहले ही खो दिया था लेकिन आज उसने उसके पिता को भी खो दिया। अरमान यह सुनकर हैरान रह जाता है। मायरा, अरमान से भी दूर चले जाने का फैसला करती है और अभिरा को नज़रअंदाज़ करती है। दमयंती पोद्दार परिवार से कहती है कि उसने सगाई की इजाज़त तो दे दी है लेकिन यदि उसे परिवार में कुछ भी गलत होता दिखा तो वह शादी तोड़ देगी। आज के एपिसोड में बस इतना ही..
मायरा को एहसास होता है कि उसने अरमान से बहुत बुरा बर्ताव किया, इसलिए वह उससे माफ़ी मांगती है जिसे देख अभिरा को लगता है कि मायरा ने अरमान को एक और मौका दे दिया तो क्या मायरा उसे भी एक और मौका देगी?
इन्हें भी पढ़ें: