Shahdol Crime News: पुलिस अफसर बनकर आया युवक!.. भरोसा जीता और कर दिया बड़ा कांड… CCTV फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच
शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक ज्वेलरी दुकान पर पुलिस वाला बनकर पहुंचे एक शातिर चोर ने महिला कर्मचारी को विश्वास में लेते हुए 4.30 लाख रुपये के सोने के …

Shahdol Crime News
- पुलिस बनकर आए शख्स ने सोने के टॉप्स चोरी किए।
- आरोपी ने पुलिसकर्मी होने का नाटक कर कर्मचारी का भरोसा जीता।
- पूरी वारदात CCTV में कैद, साथी बाइक पर बाहर इंतज़ार करता दिखाई दिया।
Shahdol Crime News: शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। मार्तंडगंज स्थित एक ज्वेलरी दुकान में एक व्यक्ति पुलिस कर्मचारी बनकर आया और भरोसे का फायदा उठाते हुए लाखों के गहने लेकर फरार हो गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
घटना का चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी ने ना सिर्फ महिला कर्मचारी को विश्वास में लेने में कामयाब रहा, बल्कि वो दुकान से 35 जोड़ा सोने के टॉप्स से भरा पूरा पैकेट चोरी कर बिना किसी शक के बाहर निकल गया। शातिराना अंदाज में दी गई इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब दूकान बंद करते समय रोजाना की तरह गहनों की गिनती की गई। जैसे ही एक पैकेट कम मिला, दुकान मालिक सत्यनारायण सोनी के पैरों तले जमीन खिसक गई।जिसके बाद तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की गई और पूरी चोरी कैमरे में साफ़ दिखाई दी।
पहले दिलाया भरोसा फिर की चोरी
दुकान में मौजूद महिला कर्मचारी ने बताया कि आरोपी ने दुकान में प्रवेश करते ही खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताया। उसके वर्दी जैसा पहनावा और आत्मविश्वास भरी आवाज़ ने महिला को बिना सवाल-जवाब किए उसकी बातों पर भरोसा करने पर मजबूर कर दिया। भरोसा मजबूत करने के लिए आरोपी ने 3,000 रुपये महिला को दिए और कहा कि उसे “ओम” लिखा हुआ लॉकेट खरीदना है। उसने ये भी कहा कि उसकी पत्नी पास के बाजार में है और वो उसे लेकर तुरंत लौटेगा। महिला ने उसके दिए हुए नोट सुरक्षित रख लिए और उसे बिना किसी आशंका के गहने दिखाने लगी। उसे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि यही व्यक्ति कुछ ही मिनटों में लाखों की चोरी कर दुकान से निकल जाएगा।
CCTV फुटेज में कैद चोरी
Shahdol Crime News: CCTV फुटेज में दिख रहा है की जैसे ही महिला कर्मचारी गहने दिखाने में व्यस्त हुई, आरोपी ने चतुराई से सोने के टॉप्स का पूरा पैकेट हथेली के बीच दबा लिया और धीरे से उसको अपनी पीछे की जेब में छुपा लिया। महिला को इस चोरी की भनक तक नहीं लगी, दुकानदार के अनुसार, चोरी हुआ पैकेट 35 सोने के टॉप्स का था। वजन लगभग 32 ग्राम और कीमत 4.30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। फुटेज में आरोपी साफ दिखाई देता है और उसके साथ एक और साथी भी था जो कि दुकान के बाहर हेलमेट पहने बाइक पर बैठा इंतज़ार कर रहा था।
आरोपी अभी भी फरार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है। दुकानदार सत्यनारायण सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी के मार्तंडगंज क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: A young man posed as a police officer! ... Gained trust and committed a major crime... CCTV footage reveals the shocking truth
शाहडोल
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm