Shahdol News: डैम के पास लग्जरी कारों में चल रहा था गंदा खेल! पुलिस ने मारा छापा तो उड़ गए होश, इतने लाख के साथ रंगे हाथ धरे गए रईसजादे
शहडोल में पुलिस ने हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। 7 जुआरी गिरफ्तार, 36 लाख रुपये, 3 लग्जरी कार और 9 मोबाइल बरामद। फरार आरोपियों की तलाश जारी।

Shahdol News
- शहडोल पुलिस ने हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का किया भंडाफोड़।
- 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर 36 लाख रुपये, 3 लग्जरी कार, 9 मोबाइल बरामद।
- फड़ के संचालक रामजी शर्मा, सुनील पटेल, संजय पटेल, फरीद खान और तरवेज खान फरार।
शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंहपुर थाना पुलिस ने हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़ करते हुए डैम के पास छापा मारकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 27 हजार रुपये नकद, 3 लग्जरी कार, 9 मोबाइल फोन सहित कुल 36 लाख 17 हजार रुपये का माल जब्त किया है। वहीं, मौके से फरार पांच आरोपियों की तलाश जारी है।
36 लाख 17 हजार रुपये जप्त
Shahdol News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र के केलमनिया डैम का है। इनपुट से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने केलमनिया डैम के पास छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया और 27 हजार नकद, 3 लग्जरी कार, 9 मोबाइल फोन सहित कुल 36 लाख 17 हजार रुपये जब्त किए। वहीं जुआ फड़ के संचालक रामजी शर्मा, सुनील पटेल, संजय पटेल, फरीद खान और तरवेज खान मौके से फरार हो गए।
Shahdol News पकड़े गए आरोपियों में दिलीप सोनी, आशिफ अली, रज्जू पटेल, सिराज उल्ला खान, मेघराज गिलानी, वीरेंद्र मिश्रा और अजीत दसवानी शामिल हैं। थाना प्रभारी एम.एल. रहगडाले के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर पुलिस को गलत जानकारी दी थी, जिस पर मेघराज गिलानी के खिलाफ पृथक से कार्रवाई की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार
- बांग्लादेश सरकार ईश निंदा के आरोप में मार डाले गए मजदूर के परिवार की जिम्मेदारी लेगी
- नयी तकनीक और नवाचार अपनाकर आगे बढ़ रहे किसान कृषि क्षेत्र के लिये आदर्श उदाहरण हैं
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Shahdol Police Bust High-Profile Gambling Den, Seize 36 Lakh, 7 Arrested
शाहडोल
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm