BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शाहजहांपुर में व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और भांजा गिरफ्तार

शाहजहांपुर में व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और भांजा गिरफ्तार

शाहजहांपुर में व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और भांजा गिरफ्तार
Bhasha
Published: 30 Jan 2026 | 2:40 pmModified: 30 Jan 2026 | 2:40 pm

शाहजहांपुर (उप्र), 30 जनवरी (भाषा) पुलिस ने शाहजहांपुर जिले में भांजे के साथ कथित प्रेम संबंधों के कारण अपने पति की हत्या करने की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी पूजा (25) तथा उसके भांजे आदेश (22) के रूप में की गई है।

उसने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को शुक्रवार को बताया कि थाना पुवाया अंतर्गत भटपुरा गांव में रहने वाले बलराम (30) का शव उसके घर में बुधवार को चारपाई पर मिला था।

द्विवेदी ने बताया कि बलराम की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने इस मामले में थाना पुवाया में शिकायत दर्ज कराई।

द्विवेदी ने शिकायत के हवाले के बताया कि पूजा के आदेश से प्रेम संबंध हैं और मृतक के भाई ने इस हत्या में उन दोनों का हाथ होने का संदेह जताया है।

उन्होंने बताया कि पुवाया पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और उसने आदेश के साथ प्रेम संबंध की बात पूछताछ के दौरान स्वीकार की।

द्विवेदी के अनुसार, पूजा ने स्वीकार किया कि उसने और आदेश ने हंसिया से बलराम का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

भाषा सं आनन्द मनीषा सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शाहजहांपुर में व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और भांजा गिरफ्तार

शहर की खबरें
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am