Shajapur Accident News: नशे में था ड्राइवर, बस खाई में पलटाई, यात्रियों का हुआ बुरा हाल…
MP के शाजापुर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौत हो गई।

shajapur news
- शाजापुर: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी
- हादसे में 1 महिला की हुई मौत, 30 घायल
- जामनगर गुजरात से दतिया जा रही थी बस
Shajapur Accident News: मध्यप्रदेश के शाजापुर में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में आज सुबह आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
1 की मौत 30 से ज्यादा घायल
जानकारी के अनुसार जामनगर (गुजरात) से दतिया (मध्यप्रदेश) जा रही भदौरिया ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच की खाई में पलट गई। इस हादसे में एक महिला गायत्री (पत्नी ओम प्रकाश), उम्र 40 वर्ष, निवासी अकबरपुर (उत्तर प्रदेश) की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नशे में था ड्राइवर
Shajapur Accident News: प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस के ड्राइवर और क्लीनर ने शराब पी रखी थी और बार-बार मना करने के बावजूद तेज रफ्तार में बस चला रहे थे। यात्रियों ने बताया कि बस चलते समय ड्राइवर सीट पर ही सो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर दोनों मौके से फरार हो गए। बस में अधिक संख्या में मजदूर सवार थे, जो गुजरात के जामनगर से मध्यप्रदेश के दतिया जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। वहीं आस पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
ड्राइवर और कंडक्टर फरार
हादसे की सूचना मिलने पर सुनेरा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटनी अभयपुर गांव के जिओ पेट्रोल पंप के पास हुई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र, पनवाड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे 52 पर अल सुबह हुआ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Shajapur Accident News: Driver was drunk, bus overturned in ditch, passengers were in bad condition...
शाजापुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm