BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shamli Accident Today News: कार-कैंटर की जोरदार भिड़ंत! चार दोस्तों की दर्दनाक मौत.. 100 मीटर तक फैल गया गाड़ी का मलबा

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और कैंटर की जोरदार टक्कर में कार …

Pakhanjur Road Accident News/ Image Source: IBC24

Pakhanjur Road Accident News/ Image Source: IBC24

IBC24 Digital
Published: 08 Nov 2025 | 11:24 amModified: 08 Nov 2025 | 11:26 am
HIGHLIGHTS
  1. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और कैंटर की जोरदार टक्कर।
  2. सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही हुई मौत।
  3. पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया, चालक मौके से फरार।

Shamli Accident News: शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। आइये जानते हैं पूरी घटना के बारे में।

कैसे हुआ हादसा?

दरसअल शामली में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। ये दुर्घटना पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराड़ा फ्लाईओवर के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसके टुकड़े करीब 100 मीटर तक फैल गए। हादसे के बाद चारों युवकों के शव कार में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। पुलिस को कार के अंदर शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे नशे की हालत में ड्राइविंग की आशंका जताई जा रही है।

ये हादसा बाबरी थाना क्षेत्र के बुटराड़ा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार की छत उखड़ गई और कैंटर का अगला पहिया भी अलग हो गया। हादसे में कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक सभी युवक हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस फ़िलहाल उनकी पहचान कर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

कैंटर चालक हुआ फरार

Shamli Accident Today News: हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवक मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। कार से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद ये आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हादसा शुक्रवार रात शामली जिले के बुटराड़ा फ्लाईओवर के पास पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: A car and a canter collided, tragically killing four friends. The wreckage of the vehicle spread over a distance of 100 meters

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm