मध्य प्रदेश की जेलों में 8,000 कैदियों ने तनाव कम करने के लिए सप्ताह भर कार्यक्रम से हिस्सा लिया

Ads

मध्य प्रदेश की जेलों में 8,000 कैदियों ने तनाव कम करने के लिए सप्ताह भर कार्यक्रम से हिस्सा लिया

  •  
  • Publish Date - April 10, 2024 / 08:52 PM IST,
    Updated On - April 10, 2024 / 08:52 PM IST

भोपाल, 10 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश की छह जेलों के लगभग 8,000 कैदियों ने तनाव, अवसाद और नकारात्मक भावनाओं को कम करने के उद्देश्य से एक सप्ताह के (योग) कार्यक्रम में भाग लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आपराधिक न्याय प्रणाली के तहत लोगों के जीवन को बदलने के जेल अधिकारियों के प्रयासों का हिस्सा है । उनके अनुसार मंगलवार को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

भोपाल केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश भांगरे ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि छह जेलों के लगभग 8,000 कैदियों को इस पहल से लाभ हुआ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यक्रम में श्वास के विभिन्न अभ्यास शामिल थे और इसे ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के सहयोग से आयोजित किया गया था।

भाषा दिमो राजकुमार

राजकुमार