भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ी

भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ी

भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ी
Modified Date: March 16, 2024 / 01:16 pm IST
Published Date: March 16, 2024 1:13 pm IST

भोपाल, 16 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

सिंह ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की सत्तारूढ़ दल की प्रक्रिया से खुश नहीं हैं।

सिंह ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर अपना त्याग पत्र पोस्ट किया।

उन्होंने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को लिखे एक पंक्ति के पत्र में कहा, ‘मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’

उन्होंने पत्र में अपने इस्तीफे के लिए किसी कारण का जिक्र नहीं किया है।

सिंह को मार्च 2018 में भाजपा द्वारा संसद के उच्च सदन में भेजा गया था।

राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होगा। उन्हें पार्टी ने फिर से टिकट नहीं दिया था।

पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि वह सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने वहां से राजेश मिश्रा को टिकट दिया है।

भाषा दिमो नोमान

नोमान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"