बीएसएनएल करेगा टेलिकॉम ऑपरेशन के 300 पदों पर भर्ती, जल्द आवेदन करें
बीएसएनएल करेगा टेलिकॉम ऑपरेशन के 300 पदों पर भर्ती, जल्द आवेदन करें
नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी ( टेलिकॉम ऑपरेशन) के 300 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें जनरल- 76, ओबीसी- 23, SC- 11 और ST- 40 पदों पर भर्ती होनी है, बता दें, 300 पदों में से 50 पद ओपन मार्केट (बाहरी उम्मीदवारों) से भरे जाएंगे।
पढ़ें-छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग करेगा 160 पदों पर भर्ती, योग्यता- स्नातक, जल्द करें आव…
पदों के लिए उम्मीदवारों को इंजीनियर बीई और बी टेक की डिग्री 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। एससी और एसटी को अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आवेदन फीस- जनरल /OBC के लिए- 2200 रुपये और SC/ST के लिए 1100 रुपये है।
पढ़ें- डाक विभाग में होगी भर्ती, 8वीं, 10वीं, 12वीं और ITI पास के लिए सु…
पे-स्केल- सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों का पे-स्केल 24,900- 50,500 रुपये प्रति महीने होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति ऑल ओवर इंडिया में कहीं भी हो सकती है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा।

Facebook


