मध्य प्रदेश में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चार लोगों की मौत
Modified Date: July 29, 2024 / 02:52 pm IST
Published Date: July 29, 2024 2:52 pm IST

भोपाल, 29 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब नौ बजे बागसेवनिया इलाके में होशंगाबाद रोड पर हुई।

बागसेवनिया थाने के इंस्पेक्टर अमित सोनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़ित बाजार से घर लौट रहे थे, तभी एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए।

सोनी के मुताबिक, हादसे में घायल फूल सिंह लोधी (40), उसकी पत्नी सीता (35) और बेटी के अलावा सरोज रानी अहिरवार (45) को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

सोनी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

दिमो पारुल

पारुल


लेखक के बारे में