patali kamariya mori hi hi hi .. viral video dance
Patali Kamariya Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय गानों की धूम मची हुई हैं। भारत में जितना क्रेज भारतीय इंफ्लूएंसर का उतना ही क्रेज विदेशो में भी देखा जा रहा हैं। भारतीय क्रिएटर्स के बनाए गाने और एडिट वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब फॉलो और कॉपी किया जाता हैं। उसी स्टाइल में वीडियो को दुनिया तक पहुंचाने की चाह में लगे इंफ्लूएंसर इनपे काम करते हैं। इन दिनों भोजपुरी सॉन्ग पतली कमरिया खूब वायरल हो रहा हैं। इस गाने पर फेमस इंफ्लूएंसर किली पॉल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।
किली ने इस भारतीय गाने में अपनी परफॉर्मेंश देकर इसे जोश से भर दिया हैं, वायरल हो रहे इस वीडियो में किली के साथ उनकी बहन नीमा भी नजर आ रही हैं। जो इस गाने की फीमेल लीरिक्स को पूरा करते दिखाई दे रही हैं। वीडियों में दोनो ने अपनी परंपरिक वेश भूषा पहन रखी हैं।
Patali Kamariya Viral Video वायरल वीडियो में आप किली को शानदार उर्जावान पर्फॉर्मेंस देख सकते हैं, वहीं उनकी बहन नीमा ठुमके लगाते दिखाई देती हैं। इस वीडियो में अभी तक 13 मिलियन से अधिक लाइक आ चुके हैं साथ ही साथ 10 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया हैं।
वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स की शानदार प्रतिकृिया देखने को मिली हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखी कि सबसे अलग है भाई, वहीं जाने माने म्यूजिसियन ने लिखा कि भाई आपने इसे और भी बेहतर बना दिया हैं। वीडियो के साथ ये गाना सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मं में ट्रेंड कर रहा हैं।