viral wedding video
viral wedding video: देश में शादी का सीजन चल रहा है। शादी ब्याह ना सिर्फ लड़की लड़के का मिलन होता है बल्कि दो परिवारों का भी मिलने होता है। आपने शादी के मंडप पर करनामे वाले वीडियो देखें होंगे। कोई अपने दूल्हे दोस्त की टोपी खिसकाता है तो कोई दुल्हन को बेलन गिफ्ट करता है। इन्ही वायरल वीडियो की लिस्ट में एक और जोड़े का नाम जुड़ गया है। जिसमें किसी तीसरे की तो नहीं बल्की दूल्हा दुल्हन ने बवाल काट दिया है।
viral wedding video वायरल हो रहे वीडियो में हम देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं और जयमाल की रस्म चल रही होती है,इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को मिठाई खिलाना शुरू करते हैं। जैसे ही दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। दुल्हन मना कर देती है. ये सब देखकर दूल्हे को गुस्से आ जाता है और वह जबरदस्ती खिलाने लगा, लेकिन दुल्हन ने उसका हाथ दूर कर दिया। जिसके बाद दूल्हा बिना कुछ सोचे दुल्हन पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर देता है। फिर क्या, दोनों के बीच ऐसा झगड़ा देखने को मिला जिसे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा।
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022
जयमाला के दौरान लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही भिड़ जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को स्टेज पर मार-पीटना शुरू कर देता है। इस दौरान रिश्तेदार आते हैं लेकिन दूल्हा-दुल्हन किसी की नहीं सुनते और एक-दूसरे पर हाथ चलाना जारी रखते हैं।